Breaking News

सचिन तेंदुलकर के बेटे की दमदार गेंदबाजी, दस विकेट से हारा असम


स्थानीय खोलवड जिमखाना स्टेडियम में मंगलवार को मेजबान के गुजरात के घटिया प्रदर्शन का सिलसिला बरकरार रहा। मध्यप्रदेश ने गुजरात को छह विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने जयमित पटेल 37 व लक्ष्य कोचर के 34 रन की मदद से नौ विकेट खोकर 148 रन बनाए। मध्यप्रदेश ने ऋषभ चौहाण के नाबाद 41 रन की मदद से चार विकेट खोकर जीत दर्ज की।असम की करारी हारलालभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में मुंबई ने एक तरफा मुकाबले में असम को दस विकेट से करारी मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए असम की टीम 99 रन पर ढेर हो गई। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 14 रन देकर 3 विकेट झटके। उसके बाद मुंबई ने यशस्वी जयस्वाल के नाबाद 56 व सुवैद पारकर के नाबाद 41 रन की मदद से बिना कोई विकेट खोए मैच जीत लिया।वीनू मांकड ट्रॉफी में झारखंड की हार पीठावाला स्टेडियम में वीनू मांकड ट्रॉफी (अंडर-19) एलीट ग्रुप ए तीसरा मुकाबला झारखंड व उत्तरप्रदेश के बीच हुआ। जिसमें उत्तरप्रदेश ने झारखंड को चार विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने 135 रन बनाए। जवाब में उत्तरप्रदेश ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और ध्रुव जुरेल के 57 रन की मदद से 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।अब गुरुवार को लालभाई कॉट्रेक्टर स्टेडियम में मुंबई व महाराष्ट्र, पीठावाला स्टेडियम में पश्चिमी बंगाल व मध्यप्रदेश तथा खोलवड़ इस्लाम जिमखाना में उत्तरप्रदेश व कर्नाटक के बीच भिडन्त होगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OyfYDT

कोई टिप्पणी नहीं