रोमांच का शौक है तो जरूर करें बालपक्रम नेशनल पार्क की सैर

पूर्वोत्तर भारत स्थित मेघालय देश का खूबसूरत शहर है, जो अपने कुदरती खजाने के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। देश-विदेश के टूरिस्ट यहां सुकून भरा समय और रोमांच की तलाश में आते हैं। मेघालय प्राकृतिक संपदा से समृद्ध राज्य है, जहां आप जैव विविधता का आदर्श रूप देख सकते हैं। नदी, झरने, पहाड़ी, गहरी घाटियां और घने जंगलों में इस राज्य की जान बसती है। बता दें कि मेघालय का शाब्दिक अर्थ है बादलों का घर। आज हम आपको मेघालय के प्राकृतिक खजाने में से एक बालपक्रम नेशनल पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जानिए यह नेशनल पार्क आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।समुद्र तल से 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित बालपक्रम नेशनल पार्क पूर्वोत्तर भारत के मेघालय राज्य का एक अद्भुत नेशनल पार्क है। यह राष्ट्रीय उद्यान राज्य की गारो हिल्स के पास स्थित है। यहां की चट्टानी पहाड़ियों को देखते हुए इसकी तुलना एरिजोना के ग्रैंड कैनियन से की जाती है। यह पहाड़ी वन क्षेत्र 220 वर्ग कि.मी के क्षेत्र में फैला है। आप यहां जैव विविधता का आदर्श रूप यहां देख सकते हैं। बालपक्रम नेशनल पार्क में आपकों कर्इ प्रकार की वनस्पती, जंगली जीवों और पक्षियों की प्रजातियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करता है। जंगली जानवरों में आप यहां बाघ, हाथी, गोल्डन कैट, पानी वाली जंगली भैंस, रेल पांडा, भौकने वाली हिरण आदि को देख सकते हैं। इसके अलाावा आप यहां पक्षी विहार का आनंद भी ले सकते हैं। यहां स्थानीय के साथ-साथ प्रवासी पक्षियों की कई प्रजातियां निवास करती हैं। पार्क के अंदर मौजूद नदी और झील इन पक्षियों को निवास स्थान हैं। आप यहां लोकप्रिय पिच्चर प्लांट भी देख सकते हैं, जिसे मांसाहारी पौधा कहा जाता है।कैसे पहुंचेबालपक्रम नेशनल उद्यान आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं। यहां का निकटवर्ती हवाईअड्डा गुवाहाटी एयरपोर्ट है, जहां से आप सड़क मार्गों के द्वारा उद्यान तक पहुंच सकते हैं। रेल मार्ग के लिए आप गुवाहाटी रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से बालपक्रम नेशनल उद्यान राज्य के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qdN8d5
कोई टिप्पणी नहीं