Breaking News

अगरतला की भव्यता देख रह जाएंगे हैरान, एक बार जरूर बनाए प्लान


त्रिपुरा की राज्यधानी अगरतला, गुवाहाटी के बाद नॉर्थ ईस्ट का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। अगरतला, भारत के सबसे तेजी से विकसित होते शहरों में भी गिना जाता है। यह शहर हरोआ नदी के तट पर बसा है, जहां से बांग्लादेश की सीमा मात्र 2 कि.मी दूरी ही रह जाती है।पर्यटन के लिहाज से यह शहर काफी ज्यादा मायने रखता है, यहां घूमने-फिरने और देखने योग्य कई खास स्थल मौजूद हैं, जिन्हें आप शहर यात्रा के दौरान देख सकते हैं।आप अगरतला से 55 किमी की दूरी पर राज्य के उदयपुर की सैर का प्लान बना सकते हैं। गोमती नदी के किनारे स्थित यह स्थल पर्यटन कि लिहाज से काफी ज्यादा खास माना जाता है। त्रिपुरा का उदयपुर प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से एक समृद्ध स्थल है। आप यहां हिन्दू मंदिरों की एक बड़ी श्रृंखलों को देख सकते हैं। यहां ज्यादातर श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इस शहर का सबसे मुख्य आकर्षण त्रिपुर सुंदरी मंदिर है, जहां रोजाना भक्तों का बड़ा जमावड़ा लगता है। इसके अलावा आप त्रिपुरा स्थित उनाकोटि भी घूम सकते हैं। इसे पूर्वोत्तर के सबसे बड़ी रहस्यमयी स्थलों में गिना जाता है। घने जंगलों और शोर मचाते नदी स्रोतों के मध्य बसा यह स्थल रोमांच प्रेमियों के लिए सबसे उपयुक्त जगह है। आप यहां भगवान शिव की 30 फीट ऊंची मूर्ति देख सकते हैं, जिन्हें उनाकोटेश्वर के नाम से जाना जाता है। कैसे पहुंचे-दिल्ली से अगरतला जाने के लिए सीधी उड़ानें हैं। जिससे आप अगरतला आसानी से पहुंच सकते हैं। कहां ठहरें-अगरतला में ठहरने के लिए कई अच्छे होटल हैं। जहां आप आराम कर सकते हैं। जिसमें सोनार तोरी, सेंट्रल गेस्ट हाउस, सीटी सेंटर, रॉयल गेस्ट हाउस, जिंजर अगरतला इत्यादि शामिल हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P5FhsN

कोई टिप्पणी नहीं