Breaking News

न्यूली मैरिड के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन, यादगार बन जाएंगे आपके अनमोल पल


शादी के बाद कपल्स साथ में समय बिताने के लिए हनीमून का प्लान करते हैं। तो अगर आपकी शादी सर्दियों के मौसम में होने वाली है तो हम आपको एेसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। उत्तर भारत के कुछ राज्यों को छोड़ दें तो फरवरी का महीना मौसम के लिहाज से ठीक होता है। इस महीने में न ज्यादा सर्दी होती है और न ज्यादा गर्मी पड़ती है।कोवलम, एक शांत तटीय इलाका कोवलम एक खूबसूरत और शांत तटीय इलाका है जो केरल में स्थित है। फरवरी महीने में यहां का मौसम काफी सुहावना होता है जो हनीमून मनाने के लिए सबसे अच्छा होता है। यहां के रेतीले समुद्र तट, वाटर स्पोर्ट्स और केरल का स्थानीय भोजन हनीमून को और बेहतरीन बना देगा। क्या करें- पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डालकर हवा बीच और समुद्र बीच पर घूमे, बीच किनारे बने रेस्तरां में स्थानीय भोजन का स्वाद चखें, वाटर स्पोर्ट्स का मजा लें और शाम के वक्त सूर्यास्त के नजारे का आनंद उठाएं। लक्षद्वीप, एकांत में बसा स्वर्ग फरवरी में लक्षद्वीप हनीमून मनाने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। यह एक ऐसा स्थान है जहां अब भी ज्यादा पर्यटक नहीं आते हैं। अरब सागर में स्थित यह द्वीपसमूह अपने शांत और खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। यहां किसी समुद्र फेसिंग लग्जरी रिजॉर्ट में ठहरें और रेतीले समुद्र तट पर खाली समय बिताएं। क्या करें- कोरल रीफ देखने के लिए शीशे के फर्श वाली बोट की सवारी करें, लगून के पास रोमांटिक समय बिताएं, समुद्र किनारे एकांत में बैठें

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AholL2

कोई टिप्पणी नहीं