घूमने-फिरने की सबसे डरावनी जगह, संभलकर करें यहां की सैर

दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं हैं, जो घूमने-फिरने के लिए ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं, जो एडवेंचर से भरी हो। तो आज हम आपके लिए एेसी ही डरावनी आैर खतरनाक चीजें लेकर आए हैं। जहां तभी जाना ठीक होगा जब आपने लाइफ इंश्योरेंस करा रखा हाे। चीन का पुल- चीन वालों को तो जैसे अनोखे पुल बनाने का बुखार चढ़ा है। आपने चीन के कांच के पुल के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन आज हम आपके लिए उससे भी ज्यादा डरावना पुल ढूंढ कर लाए हैं। चीन का यह पुल दो सौ मीटर की उंचाई पर बना है। इस पूल पर जाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए। इस पूल पर चलने वाले लोग सेफ्टी बेल्ट बांधकर चलते है लेकिन फिर भी डर तो सबको लगता है। यहां जाकर एक ख़ुशी तो होती है लेकिन डर का अहसास भी।वॉलकेनो बोर्डिंग - दोस्तों खतरनाक जगहों पर घूमने वालों लोगों ने ज्वालामुखी तक को भी नहीं छोड़ा। जी हां कुछ लोगों ने एक्टिव जवालामुखी के उपर से बोर्ड पर बैठकर नीचे फिसलने को अब एक्सपोट बना लिया है। जिसे वॉलकेनो बोर्डिंग कहा जाता है। दुनिया के कुछहिस्सों मे ये लोग बेहद पुराने आैर एक्टिव ज्वालामुखी पर जढ़ार्इ करके इस तरह फिसलने का आनंद उठाते है। बता दें कि नीचे आते वक्त इनकी रफतार 85 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाती है। इइस राइड में अभी तक किसी को ज्यादा चोट तो नहीं आर्इ लेकिन राइडर के मुंह में धूल मिट्टी जरूर चली जाती है ।चीन - यहां पर एक ऐसा पहाड़ है जिस पर चढ़ाई करना किसी के बस की बात नहीं है लेकिन फिर भी लोग उस पर चढ़ाई करते है और वह भी केवल मजे के लिए। इस पहाड़ को हौसेन पहाड़ कहा जाता है। ऐसी ही और भी जगह है जहां जाकर आप तभी मजे ले सकते हैं जब आपने अपना जीवन बीमा करवा लिया हो।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P4HU1e
कोई टिप्पणी नहीं