Breaking News

साल का दूसरा खिलाब जीतने पर हिमंता ने दी सौरभ वर्मा को बधाई, नीदरलैंड्स ओपन किया है अपने नाम


भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने नीदरलैंड्स ओपन का खिताब अपने नाम किया है। नीदरलैंड्स ओपन के फाइनल में सौरभ ने मलेशिया के जून वेई चीम को मात दी। पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-62 सौरभ ने मलेशियाई खिलाड़ी जून को 40 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-19, 21-13 से हराकर खिताबी जीत हासिल की। सौरभ की इस जीत पर बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमंता विश्व शर्मा ने बधाई दी है।इससे पहले, इस साल जुलाई में सौरभ ने रूस ओपन का खिताब भी अपने नाम किया था। रूस ओपन के सेमीफाइनल में इस 25 साल के भारतीय खिलाड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबले में हमवतन खिलाड़ी मिथुन मंजूनाथ को सीधे गेम में पराजित किया। चोट से उबरकर कोर्ट पर वापसी करने वाले सौरभ ने सेमीफाइनल में मिथुन को केवल 31 मिनट में 21-9, 21-15 से शिकस्त दी थी और बाद में फाइनल में भी जीत दर्ज करके खिताब अपने नाम किया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CMQ60u

कोई टिप्पणी नहीं