जन्नत से कम नहीं हैं भारत की ये जगहें, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

ट्रैवलिंग के लिए हर कोई ऐसी जगह की तलाश करता है जहां वह सुकून के पल बिता सकें। ऐसे में आप परेशान न हो क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसी डेस्टीनेशन लेकर आए हैं, जो कि जन्नत से कम नहीं है।माजुली (असम): ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा माजुली भारत का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड है, लेकिन फिर भी बहुत कम लोग इस डेस्टीनेशन के बारे में जानते हैं। इसे यूनेस्को की तरफ से वल्र्ड हेरिटेज साइट भी घोषित किया जा चुका है। यहां आप पहाड़, झरनें, पक्षियों की प्रजातियां और चाये बागानों को देख सकते हैं।तरकली बीच (महाराष्ट्र): शोरगुल से दूर आप महाराष्ट्र के इस हिल स्टेशन में भी अपनी छुट्टियों का मजा ले सकते हैं। काली नदी और अरब सागर के संगम पर स्थित इस बीच में आपको सुकून का अहसास होगा।वायनाड (केरल): छुट्टियां सुकून से बिताने के लिए यह हिल स्टेशन भी परफेक्ट ऑप्शन है। पश्चिमी घाट वायनाड का सुकून वातावरण टूरिस्ट को अपनी तरफ अट्रैक्ट करता है।मॉलिनॉन्ग (मेघालय): भारत के इस हिल स्टेशन को एशिया का ईको-फ्रेंडली घोषित कर दिया गया है। यहां काफी खूबसूरत वॉटरफॉल्स, हरे-भरे पेड़ और अद्भुत नजारे हैं, जहां आप घूमने का मजा ले सकते हैं।गोकर्ण (कर्नाटक): कर्नाटक के गोकर्ण में आप प्राचीन मंदिर, सनसेट और सनराइज का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां के स्वस्थ पानी में आप बोटिंग और गोताखोरी का मजा भी ले सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ApPYSp
कोई टिप्पणी नहीं