Breaking News

इस गांव में हर वक्त पहनना पड़ता है रेनकोर्ट, जानिए क्यों


आपने भारत के बारे में कई दिलचस्प बाते सुनी होगी लेकिन आज हम आप को एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के लोग कपड़ो के साथ हर वक़्त रेनकोर्ट पहने हुए होते हैं। ऐसा मेघालय राज्य के एक गांव में होता है। उस गांव का नाम मौसिनराम (मॉसिनराम) है।मेघालय राज्य में बसा है Mawsynram गांव, जहां दुनिया में सबसे ज़्यादा बारिश होती है। पूरे वर्ष में यहां 467 इंच यानि 38.9 फ़ीट बारिश होती है।सबसे खास बात ये है कि यहां के लोगों ने इस मौसम के लिए खुद को बखूबी ढाल रखा है। हर वक़्त यहां के लोग बांस से बने रेनकोर्ट पहने हुए होते हैं और बड़े ही आराम से रोज़मर्रा का काम करते हैं। इनको बांस से बने रेनकोर्ट पहन कर काम करने की आदत पड़ चुकी है। इसके साथ ही आपको ये भी बता दें की Mawsynram के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है क्योंकि यहाँ विश्व में सबसे ज़्यादा बारिश होती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P0WWSF

कोई टिप्पणी नहीं