Breaking News

बेहद किफायती है टाटा की ये कार, हर महीने बिक जाती है 8000 यूनिट

नई दिल्ली: सितंबर के महीने में टाटा की कारों को बेहद पसंद किया गया है और यही वजह है कि बिक्री के मामले में टाटा की कारों ने HYUNDAI और TOYOTA को पछाड़ दिया है। बीते महीने देश में इस कंपनी की 18,429 कार्स खरीदी गयीं। Tata Motors पिछले कुछ महीनों से बाज़ार में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और लगातार तेज़ी से अपनी पहुँच बढ़ा रहा है। इसी साल जून में तो इसने Mahindra & Mahindra को भी सेल्स के मामले में पीछे छोड़ इस सूची में तीसरा स्थान हासिल किया था।आपको मालूम हो कि टाटा के इस प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ी वजह है Tiago hatchback और Nexon कॉम्पैक्ट SUV।

Honda City से भी सस्ती कीमत पर यहां मिल रही है Mercedes, मॉडल जानकर तुरंत करेंगे बुक

आपको मालूम हो कि पिछले कुछ महीने से ये दोनों कारें Tata की दो-तिहाई सेल्स के बराबर हैं। Tiago की बात करें तो पिछले कुछ महीने से औसतन 8,000 यूनिट्स हर महीने बिक रहीं हैं जबकि Nexon का मासिक आंकड़ा 4,000 के करीब है।

टाटा टियागो- टाटा मोटर्स की Tata Tiago कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। टि‍आगो के पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर 3 सि‍लेंडर इंजन है जो 84 बीएचपी पावर और 114 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5 स्‍पीड मैनुअल और एएमटी ऑप्‍शन के साथ उपलब्‍ध कराया जा रहा है।

tata tiago

हैचबैक सेगमेंट में कम कीमत के साथ ये कार जबरदस्त फीचर्स और कम खर्च का ऑप्शन भी देती है।कार के माइलेज की बात करें तो ये कार 23.84 Kmpl का माइलेज देती है और इसकी फ्यूल कैपासिटी की 35 लीटर है। इस तरह से अगर आप कैलकुलेट करेंगे तो पाएंगे कि ये कार एक बार फ्यूल भराने पर 834 किमी की दूरी तय करती है। यानि एक किमी की दूरी आप महज 3 रूपए के खर्च में तय कर लेते हैं।

सिक्योरिटी के लिहाज से भी ये कार बेहतरीन है क्योंकि ये कार ड्युअल एयरबैग फीचर्स के साथ आती है।

अब बात करते हैं कीमत की, कीमत के लिहाज से भी आपको ये कार काफी अच्छी लगेगी। दिल्ली के शोरूम में इसकी कीमत 3.26 लाख रूपए में शानदार लुक्स और फीचर्स के साथ टाटा के भरोसे वाली ये कार किसी की भी ड्रीम कार हो सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QvWhZF

कोई टिप्पणी नहीं