Breaking News

7 रुपये तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल, जानिए कैसे


पिछले एक हफ्ते में पेट्रोल डीजल के आसमान छूते दामों से लोगों को राहत मिली है। अगले एक महीने में पेट्रोल सात रुपये तक सस्ता हो सकता है। दरअसल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हो गया है। तो वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मज़बूती आई है। इसीलिए एक्सपर्ट्स मान रहे है कि देश में पेट्रोल 6-7 रुपये तक सस्ता हो सकता है। बता दें कि दिल्ली में पिछले सात दिनो के दौरान पेट्रोल के भाव 82.83 रुपये प्रति लीटर से गिरकर 81.25 रुपये प्रति लीटर पर आ गए है।बता दें कि सऊदी अरब की ओर से कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ने से दाम गिर रहे है। 3 अक्टूबर को कच्चा तेल अपने इस साल के ऊपरी स्तर 86.74 डॉलर प्रति बैरल पर था। वहीं, अब 13 फीसदी गिरकर कीमतें 76 डॉलर प्रति बैरल आ गई है। गौरतलब है कि कच्चा तेल आने वाले दिनों में 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकता है। ऐसे में रुपया और सस्ता हो सकता है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये 72.50 रुपये तक आ सकता है, तो देश में पेट्रोल के दाम 6-7 रुपये तक कम होने का अनुमान है।आपकों बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां तीन आधार पर पेट्रोल और डीजल के रेट्स तय करती हैं। पहला इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड (कच्चे तेल का भाव)। दूसरा देश में इंपोर्ट (आयात) करते वक्त भारतीय रुपए की डॉलर के मुकाबले कीमत। इसके अलावा तीसरा आधार इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल-डीजल के क्या भाव हैं।तेल के नए दाम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार आठवें दिन कटौती की गई। गुरुवार को पेट्रोल जहां 15 पैसे, वहीं डीजल 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। अब दिल्ली में पेट्रोल 81.10 और डीजल 74.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 86.58 रुपए और डीजल 78.41 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है। पूर्वोत्तर राज्य असम में आज पेट्रोल के दाम 84.03 तो डीजल 80.96 रु प्रति लीटर है। इंफाल में पेट्रोल 79.73 तो डीजल 76.82 रु प्रति लीटर है। अगरतला में पेट्रोल 80.45 तो डीजल 77.32 रु प्रति लीटर है।सात रुपए सस्ता होने के बाद की कीमतअगर पेट्रोल आैर डीजल की कीमत सात रुपए कम होती है तो असम में पेट्रोल के दाम 77.03 रु प्रति लीटर हो जाएगा। अगरतला में 73.45रु प्रति लीटी तो वहीं इंफाल में पेट्रोल के दाम 72.73 रु प्रति लीटर हो जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CBYMpI

कोई टिप्पणी नहीं