Breaking News

4 लाख से कम मे मिल रही हैं ये शानदार कारें, माइलेज से लेकर लुक्स तक सब है बेमिसाल

नई दिल्ली : नवरात्रि के साथ ही त्यौहारों की शुरूआत हो चुकी है। त्यौहारों के मौसम में लोग जी भरकर शॉपिंग करते हैं। सिर्फ घर के सजावट के लिए नहीं बल्कि घर, मकान, दुकान और कार, बाइक जैसी बड़ी चीजें भी खरीदी जाती है। त्यौहारों के मौसम में खरीदारी का एक और बड़ा कारण है इस दौरान मिलने वाले ऑफर्स। फिलहाल आज हम आपको उन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 4 लाख से कम के बजट में मिलती हैं, लेकिन इन कारों का जिनका लुक और माइलेज काफी बेहतर है।

 

टाटा टियागो-

टाटा की टियागो आजकल लोगों की हॉट फेवरेट बनी हुई है। नई हो या पुरानी हर मॉडल को लोग खूब पसंद करते हैं। टियागो एक स्टाइलिश हैचबैक है इसमें स्टाइलिश इंटीरियर और बेहतरीन उपकरण दिए गए हैं। कार में 85HP वाला 1.2 लीटर इंजन लगा है। कार का माइलेज 23.84 kmpl है। इसकी कीमत 3.4 लाख रुपये से शुरू होती है।

डैटसन गो फेसलिफ्ट-

डैटसन ने हाल ही में हैचबैक गो का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 3.29 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर को अपडेट करने के साथ ही इसमें नए सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए हैं। कार का माइलेज 20 kmpl है। कार में 1.2 लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है, जो 67bhp की पावर और 104Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह मोटर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। कीमत-3.29 लाख से 4.89 लाख रुपये।

सरकार ने किया बड़ा बदलाव, मात्र 350 रुपए में बन जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस

रेनो क्विड-

रेनो क्विड एक स्टाइलिश एंट्री लेवल हैचबैक है। बाहर से दिखने में यह जितनी छोटी लगती है, लेकिन इसमें उतना ही स्पेस है। इसमें 799 cc का इंजन दिया गया है जो 54 PS की पावर जनरेट करता है। एक लीटर पेट्रोल में यह कार 25.17 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। रेनो क्विड की शुरुआती कीमत 2.67 लाख रुपये है।

ऑल्टो- कार में 796cc का इंजन दिया गया है, जो 48 PS की पावर जनरेट करता है। एक लीटर पेट्रोल में यह कार 24.7 किमी का माइलेज देती है और एक किलोग्राम सीएनजी पर यह 33.44 किमी का माइलेज देती है। इस कार के टॉप मॉडल को भी आप 4 लाख रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 2.54 लाख रुपये से शुरू होती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PEXUo1

कोई टिप्पणी नहीं