Breaking News

4 रियर कैमरे के साथ Samsung ने लॉन्च किए दो स्मार्टफोन, कीमत 19,999 रुपये

नई दिल्ली: Samsung ने Galaxy A6s और Galaxy A9s स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Galaxy A9s के रियर में चार कैमरे दिए गए हैं। इन दोनों फोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो गयी है। वहीं इनकी शुरूआती कीमत 19,000 रुपये रखी गयी है।

Samsung Galaxy A6s की दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें एक वेरिएंट 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज है, जिसकी कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) रखी गयी है। वहीं दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज का है और इसकी कीमत 2,199 चीनी युआन (करीब 36,900 रुपये) रखी गयी है। Samsung Galaxy A6 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6 इंच सुपर एमोलेड फुल एचडी+ इनफिनिटी डिस्प्ले है और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं इसके स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।

फोन ड्यूल सिम को सपॉर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के रियर में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर कैमरे दिए गए हैं। वहीं फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में कनेक्टविटी के लिए Wifi, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। फोन का डाइमेंशन 156.14x76.4x8.39 मिलीमीटर है।


samsung Galaxy A9s को 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है और फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में अपर्चर एफ/1.7 के साथ 24 मेगापिक्सल सेसंर, अपर्चर एफ/2.4 के साथ 10 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल सेंसर कैमरा रियर में दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 24 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा मौजूद है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर्स भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए wifi, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 162.5x77x7.8 मिलीमीटर और वजन183 ग्राम है। फोन को पावर के लिए 3800mAh बैटरी दी गई है। फोन को चीन में 3,499 चीनी युआन (करीब 36,900 रुपये) में बेचा जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EKDE35

कोई टिप्पणी नहीं