असम की आंचल को मिली डांस प्लस 4 के टॉप-12 में एंट्री, धर्मेश में दिया शानदार तोहफा

असम की आंचल सरगम मालाकार टीवी रियलिटी शो डांस प्लस 4 के टॉप-12 में सेलेक्ट हो गई हैं। आंचल ने टॉप-12 में एंट्री के लिए फिल्म मुंबई के गाने कहना ही क्या... पर शानदार डांस किया। आंचल की परफाॅर्मेंस की दौरान जज वाह-वाह कहते दिखे। डांस के बाद शक्ति ने पूछा, डांस स्टार्ट होते ही आपका मूड चेंज हो गया। इससे पहले आप दुखी क्यों थी। क्या हुआ। डर लग रहा है... आंचल आप बहुत अच्छा परफॉर्मर हो... बहुत अच्छा डांस किया आपने...। ये कहते हुए शक्ति ने स्माइल करने को कहा। मैं जरूर कहूंगी कि मुझे आपका एक्सटेंशन्स बहुत अच्छा लगा। मुझे लगता है इस परफॉर्मेंस से आपका सपना परपल ट्रॉफी को ग्रीन करने का पूरा हो सकता है।आंचल की ट्रेनिंग का पूरा खर्चा उठाएंगे धर्मेशइसके बाद धर्मेश ने आंचल को उनकी मां का एक मैसेज दिखाया। जिसमें उनकी मां ने कहा, आंचल धर्मेश सर ने हम लोगों को तीन साल के लिए एक घर दिलाया है। अब हमें तीन साल तक किराया नहीं देना होगा। इसके साथ ही धर्मेश ने कहा कि अगर आंचल मुंबई में रहती है तो मैं उसकी ट्रेनिंग का भी पूरा खर्च उठाउंगा।आॅडिशन में भी धमाल दिखा चुकी हैं आंचलबता दें कि ऑडिशन राउंड में आंचल ने फिल्म एक विलेन के गाने बेचारी... पर शानदार डांस किया था और जजों का दिल जीत लिया था। एक डेढ़ मिनट के परफॉर्मेंस से आंचल ने सेट पर धमाल मचा दिया। 14 वर्षीय आंचल असम के जोरहाट की रहने वाली है। वे धर्मेश की टीम में हैं।पिता के लिए डांस करती हैं आंचल ऑडिशन में आंचल ने कहा था कि वो अपने पिता के लिए डांस प्लस की ट्रॉफी जीतना चाहती है। जब रेमो ने आंचल के माता-पिता को सेट पर बुलाया तो उन्होंने अपनी गरीबी बयां की, जिसे सुनकर सभी की आंखें नम हो गई थी। आठ महीने से बेरोजगार हैं आंचल के पिताबता दें कि उनके पिता के पास आठ महीने से कोई जॉब नहीं है। उनकी बेटी को जो चाहिए वे उसे दे नहीं सकते। वे खुद को अपनी बेटी के लायक नहीं मानते हैं। वहीं, शो पर दिखाए गए एक वीडियो में आंचल में कहा था कि मेरे पापा मेरे प्लस हैं। वे मेरा बहुत ख्याल रखते हैं। खुद भूखे रहकर मेरी जरूरतों को पूरा करते हैं। मैं अपने पापा को बहुत प्यार करती हूं और उनका सपना पूरा करना ही मेरा लक्ष्य है। देशभर के बेस्ट डांसर्स का सेलेक्शनबता दें कि यह डांस प्लस का चौथा सीजन है। इस बार ऑडिशन में देश के विभिन्न हिस्सों से बेहतरीन डांसर सेलेक्ट हुए हैं। शो के जजों में रेमो डूसूजा, धर्मेश, पुनीत और शक्ति मोहन हैं। वहीं शो के होस्ट राधव हैं। यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yUhcOY
कोई टिप्पणी नहीं