Breaking News

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने कोरिया को 4-1 से पीटा


गत चैंपियन भारत ने मलेशिया से गोलरहित ड्रा खेलने और कोच हरेंद्र सिंह की नाराजगी के बाद बेहतर प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में 4-1 से हरा दिया है। भारत ने इस तरह अपना लीग अभियान पांच मैचों में चार जीत, एक ड्रा और 13 अंकों केसाथ समाप्त किया। कोरियाई टीम इस हार के साथ सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो गयी।इससे पहले पाकिस्तान और जापान ने 1-1 का ड्रा खेला। भारत, मलेशिया, पाकिस्तान और जापान की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गयी हैं। भारत के 13, मलेशिया के 10, पाकिस्तान के सात, जापान के चार और कोरिया के तीन अंक हैं जबकि मेजबान ओमान के खाते में कोई अंक नहीं है। गुरूवार को पाकिस्तान और मलेशिया तथा जापान और ओमान के बीच मुकाबला होना है। भारत का शीर्ष पर बने रहना तय है और उसका सेमीफाइनल में चौथे नंबर की टीम से मुकाबला होना है। विश्व की पांचवें नंबर की टीम भारत ने आधे समय तक 2-1 की बढ़त बना ली थी। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने पांचवें, 47वें और 59वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल कर हैट्रिक पूरी की। भारत का एक अन्य गोल गुरजंत सिंह ने 10वें मिनट में किया। कोरिया का एकमात्र गोल कप्तान स्यूंगिल ली ने 20वें मिनट में किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ONXVtr

कोई टिप्पणी नहीं