Breaking News

विजय मर्चेंट ट्रॉफीः त्रिपुरा पर झारखंड की शानदार जीत, 219 रनों से रौंदा


विजय मर्चेंट ट्राफी में झारखंड ने त्रिपुरा को 219 रनों से शिकस्त दे दी। पहले दिन जिस प्रकार टॉस जीतकर झारखंड के होनहारों ने शानदार बल्लेबाजी कर जीत की नींव रख दी थी। परिणाम तीसरे दिन बिलकुल उसी के अनुरूप आया।झारखंड क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 में झारखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान आर्यन हुड्डा 182 व हिमांशु द्विवेदी के 189 रनों की बदौलत 6 विकेट पर 412 बनाकर पारी घोषित कर दिया था। वहीं त्रिपुरा की टीम पहली पारी में बेतरतीब बल्लेबाजी करते हुए मात्र 56 रन पर सिमट गई थी। झारखंड के कप्तान आर्यन ने त्रिपुरा को दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित कर दिया।दूसरी पारी में भी त्रिपुरा के बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और खेल के आखिरी दिन 137 रन बना कर ऑल आउट हो गई। जिसमें साहिल सुल्तान ने नाबाद 53 रन व राहुल घोष ने 48 रनों का योगदान दिया। दूसरी पारी में झारखंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक यादव ने 26 रन देकर 4 विकेट, कप्तान आर्यन हुड्डा 13 रन देकर 3 विकेट, हर्ष देव गौतम को 2 व मोहित कुमार रॉय को एक विकेट मिला। इस प्रकार झारखंड की टीम ने आसानी के साथ एक पारी व 219 रनों से मैच को जीत कर सात अंक अपने नाम किया।मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले झारखंड के कप्तान आर्यन हुड्डा व हिमांशु द्विवेदी को संयुक्त रूप से जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इस प्रकार पश्चिम सिंहभूम के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में झारखंड टीम लगातार 12वीं बार अजय बढ़त बरकरार है। बता दें कि 12 साल से झारखंड अंडर-16 की टीम इस मैदान में एक भी मैच नहीं हारी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CC3ofk

कोई टिप्पणी नहीं