Breaking News

वीनू मांकड़ अंडर-19: अंतिम लीग मैच में मिजोरम को दस विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में बिहार


वीनू मांकड़ अंडर-19 टूर्नामेंट में बिहार की टीम अपराजेय रहते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। लीग के अंतिम मैच में मिजोरम ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। मिजोरम की पूरी टीम 28.5 ओवर में 53 रन बनाकर आल आउट हो गई। मिजोरम की ओर से थांजुआला और शुभम यादव ने ही दहाई का आंकड़ा छू सके। बिहार की ओर से परमजीत ने चार, शिवम ने तीन व अपूर्व और रणधीर ने एक-एक विकेट झटके। पूरे टूर्नामेंट में शिवम की बॉलिंग का जलवा रहा। शिवम ने पूरी लीग में 14 विकेट लिए। कप्तान अपूर्व ने भी 14 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी साबित की। 54 रनों का आसान लक्ष्य टीम बिहार ने सात ओवर में हीं बिना कोई विकेट के प्राप्त कर लिया। पीयूष ने 32 व अंकुश ने 21 रन बनाए। बिहार का क्वार्टर फाइनल 29 तारीख को नागपुर में उत्तर प्रदेश या आंध्र प्रदेश से हो सकती है। टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर खेल मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, बीसीए सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह, कोच अशोक कुमार, संतोष झा, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नवीन जमुआर, सुनील कुमार सिंह, आनंद कुमार, विजय नारायण चुन्नू, संजय कुमार मंटू आदि ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2q82xM2

कोई टिप्पणी नहीं