Breaking News

वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 : बिहार ने बनाए कई रिकॉर्ड, सिक्किम को दी करारी शिकस्त


भुवनेश्वर में आयोजित वीनू मांकड़ अंडर-19 क्रिकेट में बिहार के जूनियरों ने शानदार प्रदर्शन कर मंगलवार को कई रिकॉर्ड बनाए आैर सिक्किम को 227 रनों के सबसे बड़े अंतर से हराया। पहली बार बिहार की ओर से दो खिलाडिय़ों ने शतक जमाया, जिसमें एक शतकवीर पीयूष ने अपना और बिहार की ओर से अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया।पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज अपूर्वा ने भी पहली बार चार या उससे अधिक विकेट लिए। बिहार की 6 मैच में यह चौथी जीत है। दो मैच तूफान के कारण रद्द हुए थे। अब तक वह 20 अंक लेकर शीर्ष पर है। उसका अगला मैच 20 अक्टूबर को मणिपुर से होगा। बिहार ने दिया 354 रनों का विशाल स्कोर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम ने पचास ओवर में 354 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पीयूष और हर्ष राज ने नाबाद शतक बनाए। बिपिन सौरभ ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। पीयूष और सौरव के आक्रामक रवैया का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों ने 100 रन 14 वें ओवर में पूरे किए।21 वें आेवर में सिक्किम को मिला पहला विकेट21 वें ओवर में पहला विकेट बिपिन सौरभ (60 गेंद 74 रन, तीन छक्के, 10 चौके) के रूप में गिरा। टीम प्रबंधन ने हर्ष को प्रमोट कर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कराने का जो फैसला किया, उसमें कामयाबी मिली। बिहार का सर्वश्रेष्ठ रन स्कोर बोर्ड पीयूष जब 49वें ओवर में शाह की गेंद पर आरिफ के हाथों लपके गए, तब तक वे अपना और बिहार का सर्वश्रेष्ठ रन स्कोर बोर्ड पर टांग चुके थे। उसने दो छक्के और 16 चौकों की मदद से 148 गेंद में 145 रन बनाए। हर्ष राज ने भी बहती गंगा में हाथ धोते हुए दो छक्के और 12 चौकों की मदद से 91 गेंद में 115 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली और बिहार को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NM858e

कोई टिप्पणी नहीं