महिला अंडर-19 क्रिकेट: छत्तीसगढ़ ने मिजोरम को 9 विकेट से हराया

कुमुद साहू(10 रन, 28 गेंद, 1 चौका) और मनप्रीत कौर(26 रन, 25 गेंद, 3 चौका) की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ काे पहली जीत दिलाई। टीम ने 9 विकेट से मिजाेरम को शिकस्त दी। राजकोट में खेले गए टी-20 वुमंस क्रिकेट टूर्नामेंट में मिजोरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका। मिजोरम ने निर्धारित 20 ओवर में खेलेत हुए 7 विकेट पर 52 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं छत्तीसगढ़ को जीत के लिए 53 रनों का लक्ष्य दिया। मिजोरम की सागरिका ने 21 रन और ओमोनी ने 7 रन की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ की गुननाज और शिवनी यादव ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने आई छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 10.1 ओवर में ही 1 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाकर मैच जीत लिया। कुमुद साहू ने 10 और कप्तान मनप्रीत कौर ने 26 रन की नाबाद पारी खेली। टीम की संजीता पटेल ने 7 रन बनकार आउट हुई। मिजोरम की श्रीलेखा रॉय ने एक विकेट लिए। वहीं इसके पहले छत्तीसगढ़ की टीम अपना पहला टी-20 टूर्नामेंट हार चुकी है। उस हार से सीख लेते हुए छत्तीसगढ़ की टीम ने दूसरे मैच में शानदार वापसी की और मिजोरम को बड़े अंतर से हराकर साबित कर दिया कि वे हार मानने वाले नहीं है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yLjG2b
कोई टिप्पणी नहीं