Breaking News

विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16: बिहार-असम के बीच का पहला मैच ड्रॉ


ईस्ट जोन तीन दिवसीय विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 का पहला मैच बिहार और असम के बीच बगैर परिणाम के समाप्त हो गया। मंगलदाई स्टेडियम गुवाहाटी में मंगलवार को असम की टीम कल के स्कोर नौ विकेट पर 178 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 15 रनों की बढ़त के साथ 197 रन पर ऑल आउट हो गई।बिहार की ओर से आर्या चौधरी ने चार, रेशु राज ने तीन, रौशन ने दो व यशराज ने एक विकेट लिए। दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करने उतरी बिहार टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बिहार के दोनों ओपनर हृतिक राजेश एक रन और अर्णव किशोर 11 रन बनाकर सातवें ओवर में ही पवेलियन लौट गए।सरमन निग्रोध के 40 रन , यशराज 21 रन और रौशन के 19 रनों के बदौलत बिहार दूसरी पारी में साठ ओवर में आठ विकेट पर 125 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद मैच रेफरी और अंपायर ने मैच को ड्राॅ घोषित करने का फैसला लिया। पहली पारी के आधार पर असम को तीन और बिहार को एक अंक दिया गया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yZ9C5L

कोई टिप्पणी नहीं