अनोखा है ये देश यहां रात के 12 बजे भी रहता है उजाला, देखें हैरान करने वाला वीडियो

डेलीन्यूज की ट्रेवल सीरीज में आज हम आपको फिनलैंड की सैर करवाते हैं। एक वक्त इस देश को लैंड ऑफ सॉरो यानी दुखों की धरती कहा जाता था, लेकिन बीते 60 साल में इस देश ने खुद को इतना बदल लिया कि यह खुशहाल देशों की सूची में शामिल हो गया। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप यहां जा सकते हैं। यहां आपको कई खूबसूरत नजारें देखने को मिलेंगे। फिनलैंड का मौसम भी कम अनोखा नहीं है। यहां ठंड ज्यादा रहती है, जिसके बावजूद भी यहां मौसम सुहाना और मनमोहक रहता है। गर्मियों के समय रात 12 बजे के बाद कुछ अंधेरा होता है। इसके पहले 10 बजे के आस-पास तो ऐसा लगता है कि जैसे अभी शाम हुई हो, जबकि ठंड के वक्त दिन में अधिकांश अंधेरा होता है। दोपहर में कुछ समय के लिए सूरज के दर्शन हो पाते हैं।फिनलैंड में ऐसा आईलैंड है, जहां पर केवल महिलाएं ही घूम सकती है। अगर आप भी अकेले घूमने जा रही है तो यह आपके लिए बैस्ट प्लेस है। यहां आइलैंड महिलाओं को रिलैक्स देने के लिए बना है। यहां महिलाओं के लिए कई रिजॉर्टएस्पा अन्य अदि कई सुविधाएं है, लेकिन यहां रहने के लिए आपको एक ऑनलाइन इंटरव्यू देना होगा, तभी आप यहां रहने के लिए रूम बुका करवा सकते हैं।यह फिनलैंड ही ठंडी जगह है और यहां ज्यादातर समय रात रहती हैं। आप यहां मार्च से जून तक घूम सकते है क्योंकि यहां मौसम ठंडा और हर वक्त उजाला रहता है। यहां साल में 200 रातों तक रंग-बिरंगा प्रकाश (पोलर लाइट) दिखाई देती है, जिसके नजारा देखने वाला होता है। फिनलैंड में आपको 2 लाख के करीब छोटी-बड़ी झीलें देखने को मिल जाएगी। इन झीलों में आप बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा फिनलैंड की राजधानी हैल्सिलन्की जिसे ब्लू सिटी भी कहा जाता है, वहां भी आप कई खूबसूरत झीलें देख सकते हैं। फिनलैंड के अजीबो गरीब खेल ही इन देश को खुशहाल बनाते है। यहां वाइफ कैरिंग चैंपियनशिप यानी पत्नी को पीठ पर उठा कर दौड़ लगाने की प्रतियोगिता काफी दिलचस्प खेल खेले जाते है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Aixjb6
कोई टिप्पणी नहीं