10वीं पास के लिए निकाली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

नागालैंड लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन के लिए 20 पद खाली हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के मुताबिक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2018 है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार होगा। पदों का विवरणपद का नाम: स्टेनोग्राफरकुल खाली पद: कुल 20 पद खाली हैं।आवेदन की आखिरी तारीख: 26 अक्टूबर 2018शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन पास किया हो। साथ ही इसके अलावा शार्ट हैंड और कंप्यूटर ऑपरेशन का डिप्लोमा अनिवार्य है। स्टेनोग्राफर पद के लिए 10वीं पास उम्मदीवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा: इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम साल 30 साल है।चयन प्रक्रिया: सभी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। आवेदन की विधि: ऑफलाइनकैसे करें आवेदन?उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवेदन पत्र जमा करने से पहले नागालैंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और विस्तृत अधिसूचना डाउनलोड करें और उस पर दी गई महत्वपूर्ण निर्देशों को पढ़ें। साथ ही सभी जरुरी जानकारियों के साथ सेक्रेटरी, नागालैंड लोक सेवा आयोग, कोहिमा पते पर भेजें। बाकी की जानकारी के लिए और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CRBInV
कोई टिप्पणी नहीं