10 जीबी रैम के साथ Xiaomi Mi Mix 3 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
नई दिल्ली: Xiaomi ने अपने नए स्मार्टफोन Mi Mix 3 को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह Mi Mix का थर्ड जनरेशन बेजल लैस स्मार्टफोन है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में पेश किया है। स्मार्टफोन डुअल फ्रंट कैमरे के साथ आता है।
Xiaomi Mi Mix 3 कीमत
Mi Mix 3 के 4 वेरिएंट को पेश किया गया है। इनमें 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज और 10 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज शामिल हैं। कीमत की बात की जाए तो क्रमश: करीब 34,800, करीब 37,900, करीब 42,100 और करीब 52,700 रुपये है। इनमें से 6 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट को चीन में 1 नवंबर को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राहकों को Mi Mix 3 ब्लैक, ग्रीन और ब्लू कलर ऑप्शन में मिलेगा।
Xiaomi Mi Mix 3 स्पेसिफिकेशंस
डुअल सिम सपोर्ट करने वाले इस इस्मार्टफोन में 6.39-इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल और एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। स्मार्टफोन 93.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आता है। इसके साथ ही Mi MIX 3 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड MIUI 10 पर काम करता है।
Xiaomi Mi Mix 3 कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में बैक और फ्रंट दोनें तरफ डुअल कैमरा का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 24 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OLsMGM
कोई टिप्पणी नहीं