एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की शानदार शुरुआत, ओमान को 10-0 से पीटा

गत चैंपियन भारत ने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए मेजबान ओमान को हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में गुरूवार को 11-0 से पीट दिया। भारत ने पहले हाफ में चार और दूसरे हाफ में सात गोल दागे। इससे पहले मलेशिया ने टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान को 3-0 से पराजित किया। मैच का पहला क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद भारत ने जो गति पकड़ी तो फिर शेष तीन क्वार्टर में 11 गोल दाग कर ही दम लिया। दिलप्रीत ने दूसरे हाफ में शानदार हैट्रिक लगायी। भारत ने आठ पेनल्टी कार्नर में से पांच को भुनाया जबकि ओमान को एक भी पेनल्टी कार्नर नहीं मिला। ललित उपाध्याय ने 17 वें मिनट में भारत के लिए गोल की शुरुआत की। हरमनप्रीत ने 22वें मिनट में भारत का दूसरा गोल दागा जबकि नीलकांत शर्मा ने 23वें मिनट में स्कोर 3-0 कर दिया। मनदीप सिंह ने 29वें मिनट में स्कोर 4-0 पहुंचा दिया। गुरजंत सिंह ने 37वें मिनट में भारत का पांचवां गोल किया जबकि दिलप्रीत ने 41वें मिनट में छठा गोल किया। आकाशदीप ङ्क्षसह ने 48वें मिनट में सातवां, वरुण ने 49वें मिनट में आठवां, दिलप्रीत ने 51वें मिनट में नौंवां, हरमनप्रीत ने 53वें मिनट में 10वां और दिलप्रीत ने 57वें मिनट में 11वां गोल किया।विश्व की पांचवें नंबर की टीम भारत के खिलाफ ओमान ने आक्रामक शुरूआत का प्रयास किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी और भारत ने शुरूआत से ही मैच को अपने नियंत्रण में ले लिया। स्ट्राइकर आकाशदीप, दिलप्रीत और मनदीप ने ओमान के डिफेंस को भेदा लेकिन पहले क्वार्टर में हाथ आये मौकों को भुना नहीं सके। दूसरा क्वार्टर लेकिन भारतीय टीम के लिये बेहतरीन साबित हुआ और खिलाड़ियों ने अधिक आक्रामकता और समन्वय के साथ खेला।पदार्पण खिलाड़ी हार्दिक ने बायीं ओर से बेहतरीन पास दिया लेकिन वह प्रयास बेकार हो गया। आखिरकार 17वें मिनट में कप्तान मनप्रीत के पास पर फारवर्ड उपाध्याय ने ओमान के गोलकीपर फहाद अल नोफाली को छकाते हुये भारत का खाता खोला। भारत ने 22वें मिनट में पहले पेनल्टी कार्नर को भुनाया जिसपर हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर स्कोर 2-0 किया। दूसरा हाफ मेहमान टीम के लिये टर्निंग प्वांइट साबित हुआ और चिंगलेनसाना सिंह के पास पर नीलकांता ने तीसरा गोल दाग दिया। सर्किल में मौजूद स्ट्राइकर मनदीप सिंह ने टीम के लिये चौथा गोल कर स्कोर 4-0 किया। गोल की बरसात के बीच तीसरे क्वार्टर में भी भारत ने इसी लय से खेला और वापसी कर रहे गुरजंत सिंह ने सुरेंद्र कुमार के पास पर गेंद को डिफ्लेक्ट कर 37वें मिनट में टीम का पांचवां गोल किया। विश्व में 33वें नंबर की ओमान इसके बाद दबाव में दिखी और 41वें मिनट में रिव्यू में भारत को मैच में उसकी तीसरा पेनल्टी कार्नर मिल गया जिसपर दिलप्रीत ने छठा गोल किया। चौथे क्वार्टर में भी भारत के गोल की संख्या बढ़ती रही और आकाशदीप सिंह और वरूण कुमार ने 48वें एवं 49वें मिनट में दो गोल दागे। भारत 8-0 के स्कोर पर मैच में फिर हाथ खोलकर खेलता रहा। हरमनप्रीत सिंह के बेहतरीन ड्रैग फ्लिक से भारत ने स्कोर 9-0 किया जबकि दिलप्रीत ने तीन मिनट के भीतर दूसरा गोल किया। उन्होंने 55वें मिनट में और फिर 57वें मिनट में गोल किये और हैट्रिक पूरी की और भारत को 11-0 से जीत दिला दी। भारतीय टीम अब दूसरे राउंड रॉबिन मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 20 अक्टूबर को अगला मैच खेलेगा।
The Indian Men's Hockey Team showcased an inspiring performance as they beat hosts Oman 11-0 in their opening match of the Hero Asian Champions Trophy 2018 on 18th October. Here are some photographs from the match.
— Hockey India (@TheHockeyIndia) 18 October 2018
ALBUM: https://t.co/BMjHWixlNO #IndiaKaGama #HeroACT2018 pic.twitter.com/FpKptiFKWA
The Indian Men's Hockey Team get their campaign at the Hero Asian Champions Trophy 2018 off to a high-scoring start as they defeat hosts Oman by an 11-0 score-line on 18th October. Read to know the details of this match: https://t.co/vI0RhicSeV #IndiaKaGame #HeroACT2018 pic.twitter.com/uI3knwuBXv
— Hockey India (@TheHockeyIndia) 19 October 2018
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NR44jf
कोई टिप्पणी नहीं