मणिपुर: पिता ने 1 नहीं 3 बार किया अपनी बेटी का रेप

मणिपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है जहां एक पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनायामणिपुर की एक विशेष अदालत ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले 42 वर्षीय पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पीड़ित लड़की की मां ने आरोप लगाया था कि उसके पति ने अपनी बेटी के साथ तीन बार दुष्कर्म किया था। यह मामला दर्ज होते ही पुलिस ने पिता को अरेस्ट कर लिया था। आरोपी पिता को शनिवार को अदालत में पेश किया गया जहां उसे दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई। बच्चों का लैंगिक उत्पीड़न से बचाव अधिनियम के तहत अपराधी ठहराए जाने के बाद विशेष न्यायाधीश ने महिला के पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और एक लाख रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2z35JNd
कोई टिप्पणी नहीं