फेसबुक और Whatsapp चलाने के लिए चुकानी पड़ रही है भारी कीमत, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

एक देश में नागरिकों को इन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स का इस्तेमाल करने के लिए पैसा देना पड़ेगा क्योंकि सरकार ने उस सोशल मीडिया पर एक विवादित टैक्स लगा दिया है। खबरों की मानें तो अफ्रीकी देश युगांडा ने देश में फेसबुक, ट्विटर, वॉट्सऐप और वाइबर जैसी सोशल मीडिया ऐप्स और साइटों के इस्तेमाल पर टैक्स लगा दिया है। सरकार का तर्क है कि उसने यह कदम गॉसिप और फेक न्यूज पर लगाम लगाने के लिए उठाया है। नए एक्साइज ड्यूटी (संशोधन) बिल देश में 1 जुलाई से लागू हो जाएगा, जिसके तहत सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने पर 200 शिलिंग (लगभग साढ़े 3 रुपये) का टैक्स रोजाना देना होगा। युगांडा के प्रेजिडेंट योवेरी मुसवेनी मार्च में सोशल मीडिया लॉ में भी बदलाव किया था। इसके लिए भी उन्होंने यह तर्क दिया था कि सोशल मीडिया के जरिए गॉसिप और फेक न्यूज फैलाई जाती है। उन्होंने वित्त मंत्री को पत्र लिखकर कहा कि सोशल मीडिया टैक्स के जरिए जुटाए गए धन से देश को फेक न्यूज से बचाने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्री ने यह भी कहा है कि सोशल मीडिया के टैक्स में बढ़ोतरी से देश का कर्ज उतारने में मदद मिलेगी। हालांकि देश के इंटरनेट प्रोवाइडर्स को यह समझ नहीं आ रहा है कि नागरिकों से यह टैक्स वसूला कैसे जाएगा। सरकार को अभी तक सभी मोबाइल सिम कार्ड को ठीक से रजिस्टर भी नहीं कर सकी है। सोशल मीडिया के अलावा सरकार ने मोबाइल मनी ट्रांजैक्शन पर भी 1 पर्सेंट टैक्स लगाया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N4HHdJ
कोई टिप्पणी नहीं