बिना Visa-passport के बिल्कुल कम बजट में करें इस खूबसूरत देश की सैर

नई-नई जगहें घूमने का शौक तो हर किसी को ही होता है। दुनियाभर में बहुत-सी जगहें ट्रैवलिंग के लिए मशहूर है लेकिन अगर आप कम बजट में कहीं घूमना चाहते हैं तो नेपाल आपके लिए बेस्ट है। प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक जगहें खूबसूरत नजारों से भरपूर नेपाल में आप अपनी फैमिली या फ्रैंड्स के साथ खूब एंजॉय कर सकते हैं। इसके अलावा ऊंचे-ऊंचे पर्वतों और घने जंगलों के खजानों से खुद को समेटे हुए नेपाल में आप ट्रैकिंग, एडवेंचर्स स्पोर्ट और नेचुरल टूर का लुफ्त उठा सकते हैं।घूमने वाली जगह लुंबिनीभारत-नेपाल सीमा रुमिनोदेई गांव को ही लुंबिनी कहा जाता है। बौद्ध धर्म के इस प्रमुख स्थल में आप मायादेवी का खूबसूरत मंदिर देख सकते हैं। इसके अलावा यहां देखने के लिए और बहुत-सी खूबसूरत जगहें है।पशुपतिनाथयूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल पशुपतिनाथ मंदिर हिन्दू लोगों के 8 मुख्य मंदिरों में से एक है। दुनिया भर से लोग इस मंदिर के सौंदर्य और वास्तुकला को देखने के लिए आते हैं। देवघाट धामदेवघाट धाम पर आप दो नदियों का अद्भुत संगम देख सकते हैं। इसके अलावा आप इस स्थान के आसपास में वाल्मीकि मंदिर, सोमेश्वर कालिका मंदिर किला, कबिलासपुर किला आदि पर्यटक स्थलों भी देख सकते हैं।नागरकोटनेपाल का नागरकोट हिल स्टेशन है आैर ये 7 हजार फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। इस हिल स्टेशन की सबसे ऊंची पीक से आपको माउंट एेवरेस्ट का सूर्योदय भी दिखाई देगा।पोखरापोखरा शहर सेंट्रल नेपाल में फेवा झील के पास में स्थित है। यहां आप अनोखे मंदिर, हिल्स और झीलों का मजा ले सकते हैं।पाटननेपाल के इस तीसरे सबसे बड़े शहर में आप कल्चरल हैरिटेज, आर्ट और क्रॉफ्ट को देख सकते हैं। इसके अलावा इस शहर का पाटन को फेस्टिवल भी काफी फेमस है।गुप्तेश्वर गुफाडेविस फाल के पास में बनी यह एक धार्मिक गुफा है। तीन कि.मी लंबी इस गुफा में आप एक शिवलिंग को देख सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DzU9yB
कोई टिप्पणी नहीं