ब्रिटेन के राजकुमार ने चुराया समोसा, वीडियो हुआ VIRAL...

समोसा देखकर अक्सर लोगों का मन फिसल जाता है। समोसा हैं ही एेसी चीज जिसे देखकर मुंह में पानी आ जाएं। जी हां ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी काे भी समोसा बेहद पसंद है। इस बात का सबूत इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडिया देता है। जिसमें प्रिंस हैरी समोसा चुराते नजर आ रहे हैं। 34 साल के ब्रिटेन राजकुमार को एक पार्टी में समोसा चुराते देखा गया और उससे भी मजेदार ये कि इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप प्रिंस हैरी को बच्चों की तरह समोसे के लिए ललचाते हुए और उसे चलाकी से चुराते हुए देख सकते हैं।इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल कहीं और व्यस्त हैं। इसी बीच प्रिंस अपनी प्लेट से कुछ उठा कर अपने पीछे छिपा लेते हैं और वह हंसते हुए चुपके से इसे लेकर अपनी कार में बैठ जाते हैं।यह प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल की किताब की लॉन्च पार्टी थी। असल में इस समोसे की चोरी के बाद प्रिंस को यह बात समझ आ गई थी कि उनकी चोरी पकड़ी गई है और इसलिए ही वे लोगों को देखकर मुस्कुराए भी।
Caught red-handed!
— ITV News (@itvnews) 20 September 2018
Hungry Prince Harry seems to be taking a snack home after attending the 'Together' cookbook launch with Meghan and her mother pic.twitter.com/Uta8EPB5R8
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OPskU5
कोई टिप्पणी नहीं