इस राज्य में भाजपा के नेताओं ने लगाए ऐसे ठुमके, वायरल हुआ Video

पूर्वोत्तर के राजनेताओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और इसका उदाहरण आये दिन देखने को मिलता ही रहता है कभी मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा और अब नवनिर्वाचित सीएम कोनराड संगमा पहले ही गाना गा कर लोगों को चौंका चुके हैं. अब इस बार एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें अरुणाचल प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के नेता डांस करते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियों में भाजपा के कर्इ नेता एक मंच पर थिरकते नजर आ रहे हैं। बता दें इसे पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब का एक ऐसा रुप देखने को मिला जिसको देखकर हर कोई चौंक गया। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को हाल ही में अगरतला में भक्ती पुरुषोत्तम स्वामी व भक्तों के साथ हरे रामा हरे कृष्णा की धुन पर जमकर थिरकते हुए देखा गया। देब त्रिपुरा में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने सीपीएम के अमल चक्रवर्ती और कांग्रेस के गोपाल चंद्र रॉय को हराया था। बिप्लब कुमार देब का जन्म त्रिपुरा के गोमती जिले में हुआ था।उन्होंने अपनी स्कूलिंग और ग्रैजुएशन त्रिपुरा से ही की। बाद में वह उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली चले गए। उन्होंने काफी वक्त नागपुर में आरएसएस के मुख्यालय में बिताया है। बिप्लब देब 15 साल दिल्ली में रहे, इस दौरान उन्होंने जिम ट्रेनर के रूप में भी काम किया था। 15 साल के बाद बिप्लब देब त्रिपुरा शिफ्ट हो गए और आरएसएस में बतौर वालंटियर ज्वाइन किया। बिप्लब देब के.एन.गोविंदाचार्य के साथ भी काम कर चुके हैं। गौरतलब है कि नौ मार्च को असम राइफल्स मैदान में बिप्लब देब ने त्रिपुरा में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली आैर इस तरह पहली बार राज्य में भाजपा सरकार का आगाज हुआ।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Cp02Or
कोई टिप्पणी नहीं