कुछ इस अंदाज में बेबी राइनो ने किया गोल्डन गर्ल का स्वागत, VIDEO हुआ वायरल

गोल्डन गर्ल हिमा दास गुवाहाटी चिड़ियाघर पहुंची थी। जहां उन्हें देखकर एक एक सींग वाला गैंडा (नन्ही मादा) दौड़ लगाने लगी। झूमते हुए गैंडे के इस वीडियो को खुद हिमा दास ने शूट किया है और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो 16 सितंबर का है, जब हिमा दास जकार्ता एशियाई गेम्स से दिल्ली होते हुए गुवाहाटी पहुंची थी। असम सरकार ने हिमा दास के स्वागत के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया था। इसी दौरान फुर्सत के लम्हों को बिताने के लिए हिमा दास अपने दोस्तों के साथ के गुवाहाटी चिड़ियाघर पहुंची थी। वहां पहुंचने से पहले हिमा को ये बिल्कुल अंदाजा भी नहीं था कि वहां पर भी कोर्इ उनका इस तरह से स्वागत करेगा।हिमा दास जैसे ही चिड़ियाघर के कर्मचारियों के साथ जू के जानवरों को देखते हुए 2 साल की नन्ही मादा गैंडा बागोरी को देखने उसके पास पहुंची। बागोरी को देख हिमा दास ने आवाज लगाई। हिमा दास की आवाज सुन नन्ही गैंडा बागोरी में एक अजीब सा उत्साह आ गया और रेस के मैदान में दौड़ने वाला किसी चैंपियन एथलीट की तरह अचानक बागोरी भी दौड़ने लगी।
बागोरी को अचानक तेज गति से दौड़ते देख हिमा दास के साथ खड़े चिड़ियाघर के सभी कर्मचारी हैरान हो गए। गुवाहाटी चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने असमिया भाषा में हिमा दास को बताया कि इससे पहले उन लोगों ने कभी भी नन्ही गैंडा बागोरी को इस कदर फर्राटे से दौड़ लगाते नहीं देखा था। इस जवाब को सुनकर हिमा दास में भी उत्साह भर गया और वह ऊंची आवाज में बागोरी का उत्साह बढ़ाने लगीं।हिमा दास अपनी आवाज जितनी ऊंची आवाज लगाती, बागोरी भी उसी अंदाज में और तेज दौड़ना शुरू कर देती। हिमा दास की एशियाई गेम्स में सिल्वर और गोल्ड के जीत की खुशी में असम में जहां बच्चा-बच्चा खुशिया मना रहा है तो वही गुवाहाटी के चिड़ियाघर में भी इस गैंडे ने खास अंदाज में हिमा का स्वगात किया।Loved to see this baby Rhino welcome me in the warmest of ways possible! Such wonderful creatures? pic.twitter.com/jcx5ZJpPCr
— Hima Das (@HimaDas8) 17 September 2018
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xnNGkJ
कोई टिप्पणी नहीं