Breaking News

रहस्यों से भरा है रंग-बिरंगे पत्थरों से भरा यह खूबसूरत Ussuri बिच


दुनिया में ऐसी बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं, जो रहस्यों से भरी हुई है। लोगों को भी ऐसी जगहों के रहस्य जानने का बहुत शौक होता लेकिन कुछ जगहों के रहस्य तो विशेषज्ञ भी नहीं पता लगा पाएं। आज हम आपको एक ऐसी ही रहस्यमई और खूबसूरत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। इस खूबसूरत जगह पर घूमने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं। रूस में मौजूद उसके उसरी बीच के किनारे एक समय में बहुत से लोग बैठकर शराब पीते रहते थे और फिर शराब पीने के बाद खाली बोतलों को यहां पर फेंक देते थे। जिसके कारण इस समुद्र का किनारा पूरी तरह से कांच की बोतलों से ढक चुका था।इसके बाद सरकार ने इस बीच को खतरनाक घोषित कर दिया, और यहां पर लोगों के घूमने पर पाबंदी लगा दी। सालों तक यहां पर कांच की बोतलें पड़े पड़े टुकड़ों में बदल गई, और फिर यह कीमती पत्थरों में तब्दील हो गई। इसके बाद रूस की सरकार ने यहां से बाकी के कांच के टुकड़ों को फिकवा दिया और पर्यटकों के लिए इस बीच को फिर से खोल दिया।आपको इस बीच पर पड़े यह रंग बिरंगे खूबसूरत पत्थर किसी रहस्य से कम दिखाई नहीं देते हैं। इन रंग-बिरंगे पत्थरों के कारण यह जगह स्वर्ग के समान प्रतीत होती है। टूरिस्ट यहां की खूबसूरती देखने ही नहीं बल्कि गर्मीयों में मौज-मस्ती करने के लिए भी आते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Nwcyjw

कोई टिप्पणी नहीं