Breaking News

URL को छोटा करके हर महीने कमा सकते हैं 30,000 रुपये

नई दिल्ली: हर कोई चाहता है कि कमाई करने का अलग-अलग जरिया बना रहे। फिर चाहते इसके लिए एक्ट्रा काम ही क्यों न करना पड़े। तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि आखिर यूनिफार्म रिसोर्स लोकेटर (URL) के जरिए आप हर रोज कैसे हजारों की कमाई कर सकते हैं। दरअसल, गूगल जैसी बड़ी कंपनियां URL को छोटा करने का काम कराती है। ऐसे में आप जितान URL छोटा करके पैसे काम सकते हैं।

ऐसे कमाएं पैसे

सबसे पहले URL को छोटा करें और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें। इस दौरान उस पर फ्लैश होने वाले Add को जितान यूजर्स देखेंगे उस हिसाब से कंपनी आपको पेमेंट करेगी। बता दें कि आपकी फीस (कमेंट, लाइक और वीजिबिलिटी) के हिसाब से तय की जाएगी।

ये कंपनी देती हैं कमाई का मौका

  1. Adf.ly नामक वेबसाइट के जरिए इस काम को कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ यूआरएल को शार्ट करके शेयर करना होगा और मनचाही रकम अपने नाम कर सकते हैं। इस पर कई फीचर्स दिए गए हैं और इसमें न्यूनतम पेमेंट 5 डॉलर है, जो पे-पाल के जरिए आपके अकाउंट में दिया जाता है। इतना ही नहीं यहां यह भी पता लगा सकते हैं कि आपके यूआरएल को कितने हिट्स मिले हैं। अगर आपके यूआरएल के 1000 व्यूज है तो आपको 70.85 रुपए मिलेंगे।इतना ही नहीं इसे किसी दोस्त को रेफर करके भी कमाई कर सकते हैं।
  2. Adv.li वेबसाइट ऐसा करने पर पैसा कमाने का मौका देती है। यहां एक बार में 100 या फिर इससे ज्‍यादा URL एक साथ छोटा कर सकते हैं। यहा यूआरएल के परफॉरमेंस को देख सकते हैं। हालांकि यह कंपनी भारत में कम पैसे देती है। कीमत की बात करें तो यह वेबसाइट भारत में एक लिंक में 1000 व्यूज आने पर मात्र 26.65 रुपए ही देती है.
  3. LinkBucks वेबसाइट के जरिए आप यूआरएल को छोटा करके उसे सोशल मीडिया या फिर अपनी वेबसाइट पर शेयर कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि कंपनी आपको पेमेंट कैसे करेगी तो बता दें कि आपके यूआरएल को अट्रैक्शन करके उसपर मिलने वाले लाइक के हिसाब से पेमेंट किया जाएगा। इसके जरिए यूजर्स हर रोज 58.5 रुपए करना सकते हैं। बता दें कि यहां भी 1000 व्यूज के हिसाब से पेमेंट किया जाता है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OBcuMI

कोई टिप्पणी नहीं