Breaking News

Swift का Limited Edition हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

अगर आप अपने छोटे परिवार के लिए कोई नई और स्टाइलिश कार खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो स्विफ्ट का ये एडिशन आपके लिए सबसे ज्यादा बेहतरीन साबित होगा। जी हां मारुति सुजुकी ने त्योहारों के सीजन को देखते हुए मारुति सुजुकी स्विफ्ट लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। यहां जानें कैसी है ये कार और कैसे हैं इसके फीचर्स।

ये भी पढ़ें- सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि कारों में भी में नंबर 1 हैं करीना कपूर, रखती हैं ऐसी कारें जो किसी एक्ट्रेस के पास नहीं

भारत में मारुति सुजुकी की 19,000 यूनिट प्रति माह बेची जाती हैं। मारुति सुजुकी स्विफ्ट लिमिटेड एडिशन में नए फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिसमें पावर स्टीयरिंग, एसी, सिंगल डिन ब्लूटूथ स्टीरियो विद 2 स्पीकर, ब्लैक पेंटेड व्हील कैप, फ्रंट पावर विंडो जैसे फीचर्स दिए गए हैं और सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ड्यूल फ्रंट एयरबैग और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्विफ्ट लिमिटेड एडिशन को बेस वेरिएंट एलएक्सआई और एलडीआई पर बेस्ड किया गया है।

ये भी पढ़ें- Audi को भी धूल चटा रही है भारत की ये सबसे सस्ती Sedan, 1 लीटर में देती है 28.09 किमी का माइलेज

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 82 बीएचपी की पावर और न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इसी के साथ इसके डीजल वेरिएंट में 1.3 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 74 बीएचपी की पावर और न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आने वाली ये कार भारत में सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली कार है। ये एक अधिक स्पेस वाली 5 सीटर कार सिर्फ 15.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

ये भी पढ़ें- मात्र 80 रुपये में 550 किमी की दूरी तय करेगा ये Scooter, बेहद सस्ता और फीचर्स में हाइटेक

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 4.99 लाख रुपये है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xM8WQi

कोई टिप्पणी नहीं