अब राजनीति के मैदान पर जलवे बिखेरेंगे स्टार फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया, लांच की हामरो sikkim party नाम से नई पार्टी

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने गुरुवार को औपचारिक तौर पर अपनी नई पार्टी लॉन्च कर दी. बाईचुंग भूटिया ने अपनी पार्टी का नाम हामरो सिक्किम पार्टी रखा है. पश्चिम सिक्किम के दारमदिन में करीब एक हजार लोगों की उपस्थिति में भूटिया ने पूर्व सिक्किम मंत्री आरबी सुब्बा के साथ पार्टी की शुरुआत की। भूटिया ने पिछले महीने ही, टीएमसी छोड़ने के दो महीने बाद, इसी नाम की क्षेत्रीय पार्टी हामरो सिक्किम पार्टी से जुड़ने की घोषणा की थी. हामरो सिक्किम पार्टी इससे पहले 1993 में बन चुकी है. वहीं 1993 में दारमदिन से ही असम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट लॉन्च की थी। पश्चिम सिक्किम में एसडीएफ का वर्चस्व है और इसी को देखते हुए ही हामरो सिक्किम पार्टी के औपचारिक उद्घाटन के लिए दारमदिन जैसी जगह को चुना गया था. सिक्किम में 2019 में विधानसभा चुनाव होने हैं. पिछले शुक्रवार को ही भूटिया ने अपनी पार्टी के लॉन्च के बारे में बताते हुए कहा था कि उनकी प्राथमिकता सिक्किम डेमोक्रेटिक पार्टी (एसडीपी) को शिकस्त देने की है जो तकरीबन 25 बरस से सिक्किम की सत्ता पर काबिज है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MonrPA
कोई टिप्पणी नहीं