ये शहर है भारत का Scotland , इसकी खूबसूरती देखते रह जाएंगे

सर्दियां आते ही लोग छुट्टियां बिताने के लिए हिल स्टेशन जाना पसंद करते हैं. इस सीजन में सबसे ज्यादा भीड़ भाड़ हिल स्टेशन में ही होती है. मनाली, मसूरी और शिमला ये एेसे हिल स्टेशन है जो सबसे पॉपुलर हैं। जहां लोग जाना पसंद करते हैं, लेकिन हम आपको एेसे हिलस्टेशन के बारे में बताने जा रहे है, जो खूबसूरती के मामले में इन सारे हिल स्टेशन से कम नहीं हैं। कर्नाटक के कुर्ग जिले का मदिकेरी जिसकी खुबसूरती आपका मन मोह लेगी। कर्नाटक के कोडगू (कुर्ग) को यूं ही भारत का स्काॅटलैंड नहीं कहा जाता है। यह साउथ इंडिया का सबसे खूबसूरत हिलस्टेशन है। यह एक एेसा शहर है जहां चारों तरफ बिखरी पा्रकृतिक खूबसूरती अनोखे पेड़-पौधे, रंग बिरंगे जीव जंतु काफी के बागान आैर मसालों सुगंध लोगों को अपनी आेर आकर्षित करती है। समुद्र तल से इसकी उचांर्इ 1525 मीटर है। मदिकेरी में एक किला भी है पहले इस किले के अंदर एक मंदिर भी था लेकिन अंग्रेजों ने इसे तुड़वाकर चर्च बनवा दिया था। अब इस चर्च की जगह म्यूजियम है। यहां पर मदिकेरी के राजा सूरज को उगते व डूबते देखा करते थे. यहां से मैंगलोर की सड़क का नजारा सबसे अद्भुत है. इसका लगभग 33 प्रतिशत हिस्सा जंगल से घिरा हुआ है. यहां घूमने में आपको मात्र एक दिन लगेगा. आप सुबह यहां पहुंचकर शाम तक यहां की सभी खास जगहों को देखकर वापस जा सकते हैं। चोमाकुंड हिल्सचोमकुंड हिल के आसपास ऊंची-ऊंची चोटिया, चारो तरफ हरियाली और पीक से बदलो की आवाजाही को करीब से देखने या छूने का अपना एक अलग ही आनंद है। यह कर्नाटक और केरल के कोडागु और कुन्नूर जिले का बॉर्डर भी है।यहां पर सनसेट फ्वाइट पर पहुँच कर सारी परेशानी और थकान को भूल जाएगे , क्योंकि यहाँ से सूर्य को अस्त होते हुए देखना बड़ा मनमोहक होता है। नल्कनाड महलनल्कनाड महल अतीत की याद दिलाता एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है। मडिकेरी से 45 किलोमीटर दूर इस महल को 1792 में डोडा वीरराज ने बनवाया था दो खंड का यह महल अपनी आकर्षक चित्रकारी और वास्तुकारी से सबको मोहित कर देता है। दीवारों और छतो पर पुरानी पेंटिंग और महल की वास्तुकला की खूबसूरती देखते ही बनती है।कैसे जाएं मदिकेरी मदिकेरी का नजदीकी एयरपोर्ट मैसूर आैर मैंगलोर है। अगर आप ट्रेन से जाना चाहते है तो नजदीकी रेलवे स्टेशन मैसूर, मैंगलोर और हसन है। इसके अलावा कुर्ग मैसूर सड़के पर आता है आैर कर्नाटक के कर्इ शहरों से कुर्ग के लिए बस भी है।क्या खाएं यहां पर वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन के लिए कई सारी वेराइटीज उपलब्ध है। पांधी करी बंबू शूट करी, बेंबला करी, वोटी आदि टेस्ट कर सकते है। यहां का कॉफी बेहद फेमस है। इसका स्वाद लेना न भूले।कहां ठहरेकुर्ग में रहने के लिए काफी अच्छी व्यवस्थाएं है। फाइव स्टार रिजोर्ट के साथ बजट होमस्टे की सुविधाएं भी है। विराजपेट में क्लब महिंद्रा का रिजोर्ट है। यहां रहने-खाने की अच्छी व्यवस्था है। यहां आसपास का इलाका बटरफ्लाई के लिए प्रसिद्ध है। इस रिजोर्ट को भी बटरफ्लाई के आकार में बनाया गया है। यहां पर सैलानियों के लिए स्वीमिंग पुल, एडवेंचर एक्टिविटीज, स्पॉ आदि की अच्छी व्यवस्थाएं है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NxydZu
कोई टिप्पणी नहीं