SC को दिए गए सुझाव के लिए भाजपा ने कि NRC कोऑर्डिनेटर की आलोचना

असम में सत्तारुढ़ दल भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट को सुझाव देने के लिए राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी ) के राज्य समन्वयक प्रतीक हजेला की तीखी आलोचना की है। हजेला ने सुझाव दिया था कि राज्य के नागरिकों की सूची में दावा करने के लिये दावेदार सूची ए मे प्रदत्त कुल 15 दस्तावेजों की सूची से 10 में से किसी भी एक दस्तावेज को आधार बना सकता है। पांच सितंबर को हाईकोर्ट ने असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी ) के लिए दावे और आपत्तियां स्वीकार करने की प्रक्रिया शूरू करने की तारीख को अगले आदेश तक के लिए टाल दिया था और आदेश दिया था कि दावेदार विरासत साबित करने के लिए प्रयुक्त 15 दस्तावेजों में से दस में से किसी भी एक दस्तावेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। न्यायमूर्ति रंजन गोगोई और न्यायामूर्ति आर एफ नरीमन की पीठ ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी समन्वयक प्रतिक हजेला की रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद यह आदेश दिया था। इस रिपोर्ट में हजेला ने सुझाव दिया था कि राज्य के नागरिकों की सूची में दावा करने के लिये दावेदार सूची ए में प्रदत्त कुल 15 दस्तावेजों की सूची से 10 में किसी भी एक दस्तावेज को आधार बना सकते है ।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QqO5Lc
कोई टिप्पणी नहीं