Breaking News

Reliance का महाधमाका: Jio यूजर्स को 5 साल तक फ्री में मिलेगी ये सर्विस

नई दिल्ली: Reliance अपने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए रिलायंस जियो ने स्टार इंडिया के साथ पांच साल के लिए साझेदारी की है। यह पार्टनर्शिप लाइव क्रिकेट मैक को लेकर की गयी है, जिसमें टी-20, वन डे इंटरनेशनल और टेस्ट मैच शामिल हैं। साथ ही BCCI के डोमेस्टिक टूर्नामेंट भी शामिल हैं। यानी अब जियो यूजर्स सभी मैच को फ्री में लाइव देख सकते हैं और टीवी की दिक्कत से नहीं परेशान होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- Wish list कर लें तैयार Flipkart पर शुरू हो रहा है The Big Billion Days, मिलेगा 80 फीसदी डिस्काउंट

बता दें कि जियो टीवी यूजर्स के लिए यह सेवा बिल्कुल फ्री होगी, लेकिव Hotstar यूजर्स को इसके लिए प्रीमियम मेंबर्शिप खरीदनी होगी जिसके लिए हर महीने 199 रुपये का रिचार्ज करना जरूरी होगा। अगर एक साल के लिए प्रीमियम मेंबेर्शिप लेते हैं तो 999 रुपये का रिचार्ज कराना पड़ेगा।

गौरतलब है कि जियो के पास ब्रॉडकास्टिंग का लाइसेंस नहीं जिसकी वजह से वो अपने यूजर्स को फ्री में मैच नहीं दिखा पाता था, लेकिन अब जियो ने स्टार इंडिया के साथ साझेदारी कर ली है,जिसके बाद उसके यूजर्स फ्री में पांच साल तक मैच देख सकते हैं। बता दें कि स्टार इंडिया ने BCCI से करीब 6,138.1 करोड़ रुपये में ब्रॉडकास्टिंग डील की है, जिसके बाद स्टार इंडिया के पास पांच साल तक मैस दिखाने का राइट्स आ गया है। यही वजह है कि जियो ने स्टार इंडिया के साथ साझेदारी की है।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy A7 (2018) भारत में लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

जियो के बाजार में आने के बाद से सभी कंपनियों में जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। फिर वो डाटा वार हो या फिर ब्रॉडबैंड सर्विस हो। सभी जगहों पर जियो का मुकाबला किया जा रहा है। लेकिन जियो फ्री का ऑप्शन देकर अपने यूजर्स को अपना बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N0sw18

कोई टिप्पणी नहीं