असम में Priyanka Chopra के पोस्टरों को लेकर हुआ विवाद,जानिए क्यों

इन दिनों विवाद बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का पीछा छोड़ नहीं रहे। एक विवाद खत्म होता है कि दूसरा शुरु हो जाता है। हालिया विवाद प्रियंका चोपड़ा की देन नहीं है। यह विवाद हुआ है असम सरकार की वजह से जिसने राज्य सचिवालय में प्रियंका चोपड़ा के पोस्टर लगवा दिए। असम टूरिज्म के नए कैंपेन ऑसम असम में प्रियंका चोपड़ा को दिखाया गया है। यह कैंपेन पूरे राज्य में जोर शोर से चल रहा है। कैंपेन के तहत असम के सचिवालय में प्रियंका चोपड़ा के पोस्टर लगाए गए। इसकी कड़ी आलोचना हो रही है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर है। विपक्ष का कहना है कि कैंपेन का बहुत ज्यादा प्रचार हो रहा है। ऑसम असम के एड्स में प्रियंका चोपकड़ा को मुगा वेशभूषा(साड़ी)में लिपटी हुई दिखाई दे रही है। प्रियंका के ये पोस्टर असम सचिवालय के अंदर हर जगह लगाए गए हैं।विपक्ष का दावा है कि जनता भवन विज्ञापनों के लिए सही जगह नहीं है। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी(एपीसीसी)के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कहा, जनता भवन किसी की निजी संपत्ति नहीं है। इसमें टूरिज्म के अलावा कई अन्य विभाग भी हैं। अगर विभाग कैंपेन का प्रचार करना चाहता है तो उसे पोस्टर सदन के बाहर लगाने चाहिए थे ताकि ज्यादा प्रचार हो। एपीसीसी चीफ ने सत्तारुढ़ पार्टी से पब्लिसिटी के लिए सरकारी परिसरों का इस्तेमाल नहीं करने को कहा। बोरा ने कहा, उन्हें पब्लिसिटी के लिए सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। इस बीच राज्य सरकार 1 नवंबर से नया कैंपेन लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले असम के पर्यटन मंत्रालय की ओर से जारी दो प्रमोशनल वीडियो को लेकर विवाद गया था। विवाद वीडियो में असम के एंथम पर कलाकारों को डांस करते हुए दिखाने पर हुआ था। साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता और असम साहित्य सभा के पूर्व अध्यक्ष लखीनंदन बोरा ने कहा ओ मोर अपुनार देश हमारे राज्य का प्रतीक है। जब यह बजता है हर कोई खड़ा होता है। यह हमारे एंथम का अपमान है कि जब यह बजाया जा रहा था तब लोग डांस कर रहे थे। असम साहित्य सभा के महासचिव परमनंदा राजबोंग्शी ने कहा, राज्य सरकार ने ओ मोर अपुनार देश को स्टेट एंथम के रूप में स्वीकार किया है। इसके परफॉर्मेंस के कुछ रूल्स हैं। अगर सरकारी विभाग एंथम बजने के दौरान लोगों को डांस करते हुए दिखाता है तो इसका मतलब है कि उन्होंने अपने ही नियमों का उल्लंघन किया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटनाक्रम उस वक्त सामने आया है जब सिनेमा घरों में राष्ट्रगान बजता है तो लोगों के लिए खड़ा होना जरूरी है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oA7Eno
कोई टिप्पणी नहीं