Breaking News

PM माेदी ने किया सिक्किम के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन, भाजपा शासन काल में एक साल में बने नौ एयरपोर्ट


पीएम मोदी ने आज सिक्किम में पाक्योंग हवाईअड्डे का उद्घाटन किया। यह हवाईअड्डा यहां से 30 किलोमीटर दूर स्थित है और इसी के साथ यह सिक्किम को देश के विमानन मानचित्र पर आ गया है। उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री पाक्योंग में सेंट जेवियर स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये दिन सिक्किम के लिए तो ऐतिहासिक है ही, देश के लिए भी महत्वपूर्ण है। पाक्योंग एयरपोर्ट के खुलते ही देश में एयरपोर्ट की सेंचुरी यानी शतक लग गया है।भाजपा शासनकाल में हर साल में नौ एयरपोर्ट इस अवसर पर पीएम मोदी ने बीते 4 साल के अपने कार्यकाल की तुलना पिछली सरकारों के 65 सालों से करते हुए कहा कि हम बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हवाई अड्डों को लेकर मोदी ने कहा कि हम हर साल 9 एयरपोर्ट के औसत से 4 साल में 35 हवाई अड्डे बना चुके हैं, जबकि 65 साल में 65 ही एयरपोर्ट बने थे। अपने पहले और देश के सौवें एयरपोर्ट से जुड़ने पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इसके बाद वह पाक्योंग हवाईअड्डा वापस आएंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बागडोगरा रवाना होंगे। केन्द्र ने 2008 में पाक्योंग हवाईअड्डे को मंजूरी दी थी। इसका निर्माण लगभग 350 करोड़ रुपये में हुआ है। साल 2009 में इस ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे की आधारशिला रखे जाने के करीब नौ साल बाद सिक्किम का यह सपना पूरा हुुआ। यह हवाई अड्डा गंगटोक से करीब 33 किलोमीटर दूर है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मार्केट पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा, करीब-करीब 6 दशक पहले एक छोटा सा जहाज यहां से उड़ा था, उसके बाद 6 दशकों तक इंतजार करना पड़ा। सिक्किम ही नहीं अरुणाचल जैसे देश के कई राज्यों में एयरपोर्ट बने हैं। 100 एयरपोर्ट चालू हो गए हैं, इनमें से 35 एयरपोर्ट पिछले 4 साल में ही बने हैं। पीएम मोदी ने कहा कि डोमेस्टिक फ्लाइट के मामले में भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। विमानन कंपनियों के पास विमान कम पड़ गए हैं। हवाई चप्पल वालों का हवाई यात्रा का सपना हो रहा पूराविमानन सेक्टर के आंकड़े पेश करते हुए मोदी ने कहा कि आजादी के 70 वर्षों में देश में करीब 400 विमान सेवा दे रहे थे, अब विमान सेवा देने वाली कंपनियों ने इस एक वर्ष में 1000 नए विमानों का ऑर्डर दिया है। इसी से पता चलता है कि हवाई चप्पल पहनने वाले सामान्य लोगों को हवाई यात्रा कराने का हमारा सपना कितनी तेजी से पूरा हो रहा है। सिक्किम की खूबसूरती देख मोदी बने फोटोग्राफरपीएम मोदी ने कहा कि सिक्किम की खूबसूरती देख मैं भी कैमरे पर हाथ चलाने लगा। आप सभी का पाकयोंग एयरपोर्ट मैं आप लोगों को भेंट करता हूं। यह दिन सिक्किम ही नहीं देश के लिए भी महत्वपूर्ण है। पाकयोंग एयरपोर्ट के खुलते ही आपको भी गर्व होगा कि अब देश में 100 एयरपोर्ट हो जाएंगे। यह एयरपोर्ट आपके जीवन को आसान करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है। आज तक यदि हमें देश के दूसरे हिस्से से यहां आना हो या फिर यहां से बाहर जाना हो तो कितनी मुश्किल होती थी, यह यहां के लोग भी जानते हैं और यहां आने वाले भी। रेलवे की एसी जैसा हो गया है हवार्इ सफर मोदी ने कहा, हमें अब तक पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट उतरकर 5 से 6 घंटे का सफर करना पड़ता था। इस एयरपोर्ट को उड़ान योजना से जोड़ा गया है। इस योजना के तहत 1 घंटे तक के सफर के लिए 2,500 रुपये तक ही देने होते हैं। इसी प्रयास के चलते आज हवाई जहाज का सफर रेलवे के एसी जितना सफर हो गया है। हवाई अड्डे के नीचे से निकलती हैं जलधाराएं पाकयोंग एयरपोर्ट को इंजिनियरिंग का उत्कृष्ट नमूना बताते हुए पीएम मोदी ने कहा, यह हमारे इंजिनियरिंग कौशल का भी प्रतीक है। यहां से गुजरने वाली जल धाराएं एयरपोर्ट के नीचे से निकलती हैं। यह इंजिनियरिंग कौशल का प्रमाण है। मोदी ने कहा, मैं इसके निर्माण में जुटी टीम को ह्रदय से बधाई देता हूं। मैं बीते 4 साल में कई बार यहां आया हूं। हर सप्ताह मंत्री यहां आते हैं। इसका परिणाम यह है कि कई काम पहली बार हुए हैं। कई जगहों पर पहली बार रेलवे, एयरवे, और सड़कें पहुंची हैं। गावों में भी सड़कें बन रही हैं। क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने और पूर्वोत्तर को देश की ग्रोथ स्टोरी का इंजन बनाने के लिए हमारी सरकार पुरजोर मेहनत कर रही है। चना बेचने से लेकर चाय बेचने वाले सभी कमाएंगेएयरपोर्ट के चलते टूरिजम सेक्टर में इजाफे की संभावना जताते हुए पीएम मोदी ने कहा, एयरपोर्ट न होने के बाद भी राज्य की कुल आबादी से डेढ़ गुना पर्यटक यहां आते हैं। अब एयरपोर्ट बन जाने के बाद पर्यटकों की सीमा इतनी सीमित नहीं रहने वाली है। सिक्किम के नौजवानों के लिए एयरपोर्ट रोजगार का गेटवे साबित होने वाला है। पर्यटन से हर कोई कमाता है। चना बेचने से लेकर चाय बेचने वाले तक सभी कमाएंगे। भारत-चीन सीमा से महज 60 किलोमीटर दूरयह हवाई अड्डा 201 एकड़ से ज्यादा जमीन में फैला है और समुद्र तल से 4,500 फुट की ऊंचाई पर बसे पाकयोंग गांव के करीब दो किलोमीटर ऊपर एक पहाड़ी की चोटी पर बनाया गया है।भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने इस हवाई अड्डे का निर्माण किया। अभी सिक्किम का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा 124 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में है। यह भारत-चीन सीमा से करीब 60 किलोमीटर दूर है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मुख्य रनवे के बगल में 75 मीटर लंबी एक अन्य पट्टी के निर्माण के बाद भारतीय वायुसेना इस हवाई अड्डे पर विभिन्न प्रकार के विमान उतार सकेगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Dnrdti

कोई टिप्पणी नहीं