Breaking News

इस एक्ट्रेस की वजह से टूट गया Parbhu Deva का घर, होने वाले थे दिवालिया


भारतीय मनोरंजन जगत के मशहूर डांसर, एक्टर और डायरेक्टर प्रभु देवा सबसे ज्यादा चर्चित और विवादास्पद अभिनेत्री नयनतारा की वजह से दिवालिया होने वाले थे। उनका घर टूट गया। अभिनेत्री ने प्रभु देवा से शादी करने के लिए ईसाई धर्म छोड़ हिंदू धर्म अपना लिया।इस अभिनेत्री के कारण प्रभु देवा का हंसता खेलता घर टूट गया। नयनतारा से अफेयर के बाद प्रभु देवा ने शादी के 16 साल बाद पत्नी लता से 2011 में तलाक ले लिया।रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘चंद्रमुखी’ की एक्ट्रेस नयनतारा ने प्रभुदेवा से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपना लिया था। नयनतारा मूल रूप से ईसाई थीं और उनका जन्म बेंगलुरु में एक कट्टर ईसाई फैमिली में हुआ था। उनका मूल नाम ‘डायना मरियम कुरियन’ है। नयनतारा के पिता कुरियन कोदियात्तु एयर फोर्स में थे, जबकि मां ओमाना कुरियन हाउसवाइफ हैं। एयरफोर्स में होने की वजह से वो कई शहरों में रहे, जिसके चलते नयनतारा ने देश के कई शहरों जैसे चेन्नई, जामनगर, थिरुवला और दिल्ली में पढ़ाई की।बता दें कि नयनतारा के साथ प्रभुदेवा की डेटिंग 2008 शुरु हुई थी। इसके बाद 2010 में प्रभुदेवा की पत्नी ने फैमिली कोर्ट में पिटीशन लगाई की प्रभुदेवा नयनतारा के साथ लिव-इन में रह रहे हैं। इसके बाद लता ने धमकी दी थी कि अगर उन्होंने नयनतारा से शादी की तो वो भूख हड़ताल करेंगी। कई महिला संगठनों ने नयनतारा पर तमिल कल्चर को बदनाम करने को लेकर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला भी फूंका था।प्रभुदेवा को पत्नी लता से हुए तलाक ने उन्हें दिवालिया होने की कगार पर ला दिया था। उन्हें अपनी पत्नी को 10 लाख रुपए का गुजारा भत्ता देने के अलावा प्रॉपर्टी भी देनी पड़ी थी। इसकी कीमत 20-25 करोड़ रुपए थी। साथ ही, दो कारें व अन्य संपत्ति भी उन्होंने लता को दी थी। प्रभु और लता की शादी सितंबर 1995 में हुई थी और तलाक जुलाई 2011 में। प्रभुदेवा के तीन बेटे थे। हालांकि उनके एक बेटे की मौत 2008 में कैंसर से हो गई थी।हॉट एक्ट्रेसेस नयनतारा का हमेशा ही विवादों से गहरा नाता रहा है। ईसाई धर्म छोड़ हिंदू धर्म अपनाने को लेकर काफी चर्चा में रहीं अभिनेत्री ने शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में आइटम सॉन्ग करने से मना कर दिया था। इस वजह से भी वे काफी चर्चा में रही थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CeTqlt
via

कोई टिप्पणी नहीं