Breaking News

अमरीका में NIKE पर फूटा लोगों का गुस्सा,जला रहे हैं जूते

नर्इ दिल्ली। स्पोर्ट्स का सामान बनाने वाली कंपनी Nike का अमरीका में जमकर विरोध हो रहा है। लोग नाइकी के उत्पादों को जला रहे हैं। उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी नाराजगी दर्ज करा रहे हैं। नाइकी ने फुटबॉलर कॉलिन केपरनिक को अपना ब्रैंड अबेंसडर बनाया है। कॉलिन केपरनिक ने नस्लभेद के खिलाफ राष्ट्रगान के वक्त घुटनों के बल बैठकर विरोध जताया था। जिसको लेकर अमेरिका में उनसे लोग नाराज है। कॉलिन को नाइकी का ब्रैंड अबेंसडर बनाए जाने को लेकर लोगों का कंपनी के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा है। लोग सोशल मीडिया पर तस्वीरों के जरिए विरोध जारी कर रहे हैं।

काॅलिन को बनाया गया था ब्रैंड अंबेसडर
मीडिया खबरों के मुताबिक, नाइकी ने कॉलिन केपरनिक के साथ करार किया है। उनको कंपनी का ब्रैंड अबेंसडर बनाया है। कंपनी ने अपने ऐड कैंपने के तहत एक जबरदस्त टैगलाइन दी है। नाइकी की टैगलाइन है, 'जिस चीज में आप यकीन करते हैं उस पर आप यकीन बरकरार रखें, भले ही इसके लिए बहुत कुछ त्याग करने की भी जरूरत हो।' कॉलिन के नाइकी का ब्रैंड अबेंसडर बनने पर कंपनी का विरोध शुरू हो गया है। अमरीकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस नाइकी के इस ऐड कैंपन को सबसे खराब फैसला करार दे चुके हैं। ट्रंप ने कहा है कि मैं इस कैंपेन को इस तरह से नहीं करता है। ये देश सबकुछ इस बारे में ही है कि अभिव्यक्ति की आजादी है और ऐसे काम भी कर सकते हैं जो किसी और को पसंद नहीं आता हो।

Nike Shoes

अफ्रीकी-अमरीकी मूल के लोगों पर नस्लीय एवं पुलिस हमलों का विरोध
गौरतलब है कि अमरीका में अफ्रीकी-अमरीकी मूल के लोगों पर नस्लीय और पुलिस के हमलों का फुटबॉलर कॉलिन केपरनिक ने विरोध किया था। कॉलिन साल 2016 में एक टूर्नामेंट के दौरान राष्ट्रगान के वक्त खड़े नहीं हुए थे, उन्होंने घुटनों के बल बैठकर विरोध किया था। ऐसा करने पर उनका विरोध हुआ था। वहीं कई खिलाड़ियों ने कॉलिन के इस कदम का समर्थन किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी उनके इस कदम की आलोचना की थी।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PJGSVt

कोई टिप्पणी नहीं