Nagaland में 90 फीसदी ईसाई, 54 साल में नहीं जीत पाई एक भी महिला

पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड में इस बार भी कोई महिला विधानसभा के दरवाजे तक नहीं पहुंच सकी है। इस बार पांच महिलाओं के चुनाव मैदान में होने की वजह से उम्मीद जताई जा रही थी कि पहली बार कोई महिला विधानसभा तक जरूर पहुंचेगी। लेकिन नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के टिकट पर मैदान में उतरी जिस अवान कोन्याक के जीत की अटकलें लगाई जा रही थीं, वह भी हार गईं। वह चार बार विधायक रहे एन कोन्याक की बेटी हैं। उनके पिता की बीते महीने मौत हो गई थी। मतगणना के शुरुआती दौर में अवान अपनी प्रतिद्वंदी नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के ईशाक कोन्याक से 1300 से ज्यादा वोटों से आगे निकल गई थीं। लेकिन कुछ देर बाद ही तस्वीर बदली और वह 905 वोटों से हार गईं। इसके साथ ही इस बार भी कोई महिला विधायक नहीं चुनी जा सकीं।तुएनसांग सदर-द्वितीय विधानसभा सीट तुएनसांग सदर-द्वितीय विधानसभा सीट बीजेपी उम्मीदवार रखीला चुनावी मैदान में थी लेकिन वह 800 वोटों से हार गई इस सीट पर एनपीएफ के उम्मीदवार केजोंग चांग जीत हासिल की है। दीमापुर-तृतीय विधानसभा सीटदीमापुर-तृतीय सीट से इस बार एनपीपी ने अपनी महिला उम्मीदवार वेदिइ-यू क्रोनू को चुनावी मैदान से उतरी थी लेकिन उन्हें एनपीएफ के अजहतो ज़हिमोमि ने 13162 वोटों से करारी हार दी है इसके साथ ही कांग्रेस छोड़ एनडीपीपी के शामिल हुए तोखेहो दूसरे नंबर पर रहे उन्हें चुनाव में 11024 वोट हासिल हुए हैं।नोकसेन विधानसभा सीटनोकसेन सीट से चुनाव लड़ रही नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की उम्मीदवार मंगयांगपुला को करारी हार मिली है और उनके मुकाबले में एनपीएफ छोड़ एनडीपीपी में शामिल हुए सी. एम. चांग को जीत हासिल हुई है।चिझामी विधानसभा सीटचिझामी विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रेखा रोज दुक्रू को करारी हार मिली है उनके मुकाबले में एनपीएफ के उम्मीदवार केजहीनयी खालो ने 403 वोटों से जीत हासिल की है। अबोई विधानसभा सीटअबोई विधानसभा सीट से एनडीपीपी उम्मीदवार अवान कोन्याक चुनाव हार गई है उन्हें एनपीएफ के उम्मीदवार इशक कोन्याक को जीत हासिल हुई है उन्होंने अवान कोन्याक को 905 वोटों से हराया है। यही वजह है कि फरवरी, 1964 में पहली विधानसभा के गठन के बाद से ही अब तक कोई महिला चुन कर सदन में नहीं पहुंची है। वर्ष 1977 में रानो एम शाइजा पहली बार चुनाव जीत कर संसद पहुंची थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QTo874
कोई टिप्पणी नहीं