Manipur में रेपिस्टों को चुनचुनकर मारेगा ये संगठन

मणिपुर में उग्रवादियों ने एक संदिग्ध आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी और इस तरह की और भी हत्याएं करने की धमकी दी है। पुलिस ने कहा कि यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) ने गुरुवार को घर लौट रहे 35 वर्षीय आदमी की हत्या कर दी। वह इम्फाल पश्चिम जिले का रहने वाला था।यूएनएलएफ ने पीड़ित पर 26 अप्रैल, 2015 को एक गृहिणी के साथ दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस समय वह जमानत पर था। यूएनएलएफ ने कहा है कि वह मणिपुर में दुष्कर्मियों और यौन अपराधियों को फिर से दंडित करने की कार्रवाई शुरू करेगा। यह संगठन पहले भी ऐसा कर चुका है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xukatJ
कोई टिप्पणी नहीं