Breaking News

JNU छात्र संघ चुनावः पूर्वोत्तर के छात्र में आजमा रहे है अपनी किस्मत


जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव में पूरे देश के छात्र अपनी किस्मत आजमां रहे हैं। इस बार पूर्वोत्तर राज्यों के छात्र भी चुनावी मैदान में हैंं। बता दें कि अजेएनयू छात्र संघ चुनाव में सबसे ज्यादा उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के हैं। इसके बाद इसके बाद राजस्थान, बिहार, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना और केरल के दो-दो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। असम, उत्तराखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और दिल्ली के रहने वाले एक-एक छात्र भी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।पैनल के हिसाब से देखें तो वाम एकता पैनल में अध्यक्ष पद के लिए खड़े आइसा एन साई बालाजी हैदराबाद के रहने वाले हैं। उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहीं डीएसएफ की सारिका चौधरी बिहार के मुज्जफरपुर की रहने वाली हैं। महासचिव पद के लिए मैदान में उतरे एसएफआइ के ऐजाज अहमद राठेर जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं। वहीं, एआइएसएफ की ओर से सह-सचिव पद की उम्मीदवार अथूरा जयदीप केरल के कालीकट से हैं। एबीवीपी पैनल में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ललित पांडेय उत्तराखंड के रहने वाले हैं। असम की रहने वालीं गीताश्री बरुआ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रही हैं। महासचिव पद के लिए चुनाव में उतरे गणेश गुर्जर राजस्थान के निवासी हैं। वहीं, सह-सचिव पद पर चुनाव लड़ रहे वैंकट चौबे उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले हैं।बिरसा आंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन (बापसा) की ओर से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थालापल्ली प्रवीण तेलंगाना के निवासी हैं। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी पूरनचंद नायक कालाहांडी ओडिशा से आते हैं। कुशीनगर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले विश्वंभर नाथ प्रजापति महासचिव पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। सह-सचिव पद के लिए चुनाव मैदान में उतरीं कनकलता यादव आजमगढ़ से हैं। एनएसयूआइ पैनल में अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए मैदान में उतरे विकास यादव अलवर, राजस्थान के रहने वाले हैं। उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार लीजे के बाबू केरल के निवासी हैं। महासचिव पद पर उतरे मोहम्मद मोफिजुल आलम उत्तर प्रदेश से आते हैं। सह-सचिव पर अरुणाचल प्रदेश की नगुरंग रीना चुनाव मैदान में हैं।छात्र राजद की ओर से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जयंत कुमार बिहार के रहने वाले हैं और उन्होंने भागलपुर से अपनी पढ़ाई की है। अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार झानू कुमार हीर राजौरी, जम्मू-कश्मीर और साइब बिलावल दिल्ली के रहने वाले हैं। इस तरह इन चुनावों में पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक का प्रतिनिधित्व दिखाई देता है

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Nnb0Ip

कोई टिप्पणी नहीं