Breaking News

Jio का महाधमाका ऑफर: 5 साल तक फ्री टीवी के अलावा 20 रुपये में मिलेगा 5जी सिम

नई दिल्ली: Reliance Jio ग्राहकों के लिए एक के बाद एक नए धमाके करता जा रहा है जिसके तहत ग्राहकों को फ्री इंटरनेट से लेकर फ्री में टीवी देखने का मौक़ा मिल रहा है, आपको बता दें कि रिलायंस जियो के मार्केट में आने के आने के बाद से ही बाकी की टेलिकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर मिल रही है।

Jio का धमाका: जियो टीवी पर अब 5 साल तक Free में देख सकेंगे क्रिकेट

आपको बता दें कि Reliance Jio ने अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस की घोषणा के बाद एक और बड़ा एलान कर दिया है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक बार फिर से जबरदस्त तोहफा ले कर आई है। Jio ने अब अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए स्टार इंडिया के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस पर्टनरशिप के तहत जियो के यूजर्स जियो टीवी पर क्रिकेट के सभी मैच लाइव देख सकेंगे। यह साझेदारी अगले 5 साल के लिए हुई है। मतलब जियो यूजर्स अगले 5 साल तक लाइव मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को अपनी तरफ से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी साथ ही यूजर्स मजे से इस सर्विस का लाभ ले सकते हैं।

मुकेश अंबानी इस दिन लॉन्च करने जा रहे 5G Jio सिम, 3 महीने के लिए मिलेगा सब कुछ फ्री

इसके अलावा Reliance jio जल्द ही 5G सिम लॉन्च करने जा रहा है जिसमें अब तक के सबसे बेहतरीन ऑफर्स मिलेंगे। आपको बता दें कि इसके लिए कंपनी की तरफ से टेस्टिंग जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस सिम की शुरुआती कीमत 20 रुपये है। इसमें यूजर्स को अनलिमिडेट कॉलिंग, 5G हाई स्पीड समेत सब कुछ 3 महीने के लिए फ्री में मिलेगा। रिपोर्ट की माने तो इस सिम को इस साल ही पेश किया जाएगा।

Jio Phone में Whatsapp के बाद Youtube के लिए आया अलग App, ऐसे करें डाउनलोड



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QRHdqc

कोई टिप्पणी नहीं