JIO ने किया एक और बड़ा धमाका, अब रिचार्ज करने पर दे रहा है 400 रुपए

टेलिकॉम इंडस्ट्री में धमाका करने वाला रिलायंस JIO अब एक और नया प्लान लेकर आया है। दरअसल इस प्लान में यूजर्स को 400 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। हालांकि ये 400 रुपए यूजर्स को एक साथ नहीं बल्कि 50-50 रुपए के कूपन के तौर पर दिए जाएंगे। Jio के इस कैशबैक ऑफर का नाम Get more than 100% cashback है। इस कैशबैक ऑफर की मानें तो यूजर्स को 400 रुपये का फायदा मिल रहा है। हालांकि, ये फायदे यूजर्स को कैशबैक के रूप में मिलेगा। Jio cashback offer की मानें तो इसके तहत यूजर्स को 398 या फिर इससे अधिक का रिचार्ज कराना होगा। इस ऑफर की शुरुआत एक अगस्त से हुई है और यह 15 अगस्त तक ऑफर चलेगा। वहीं, बता दें कि ये ऑफर जियो के प्राइम ग्राहकों के लिए एक्सक्लूजिव लाया गया है।जियो यूजर्स अगर 398 या फिर उससे अधिक का रिचार्ज कराते हैं तो फिर उन्हें 50-50 रुपये के 8 वाउचर्स दिए जाएंगे। इन वाउचर्स को जोड़ने से ये 400 रुपये होगा। एक बार के रिचार्ज पर आप 50 रुपये के एक वाउचर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा जियो यूजर्स पेटीएम के जरिए रिचार्ज करते हैं तो फिर उन्हें 50, फोन पे, अमेजॉन पे और मॉबिक्विक के जरिए से 75-75 रुपये के कैशबैक मिलते हैं। इसके अलावा फ्री रिचार्ज की मदद से रिचार्ज कराने पर 100 रुपये का फायदा बतौर कैशबैक यूजर्स को दिया जाता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Qgm6O2
कोई टिप्पणी नहीं