Breaking News

IMD ने जारी किया अलर्ट! देश के इन हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश, जानें अगले 2 दिनों का हाल


दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की रात से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही और रविवार भी सुबह से ही बारिश देखने को मिली। देश के कई इलाकों के साथ-साथ दिल्ली, नोएडा और आस-पास के इलाकों में शनिवार की तरह ही रविवार की सुबह से ही बारिश का नजारा देखने को मिला। हालांकि, रविवार की बारिश शनिवार की तुलना में थोड़ी धीमी रही। बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली एवं हरियाणा सहित तमाम उत्तरी एवं पूर्वोत्तर राज्यों में आज के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।लोगों का उठानी पड़ सकती हैं दिक्कतेंदिल्ली में आसमान में अंधेरा छाया रहा। दक्षिणी दिल्ली में सुबह करीब 6 बजे काफी तेज बारिश हुई। बता दें कि शनिवार को हुई बारिश में दिल्ली के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर आया था। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। इसके अलावा, जगह-जगह वाटर लॉगिंग की शिकायतें भी आईं। आईटीओ में तो बस ही पानी में फंस गया, जिसमें सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।आज इन राज्यों में भारी बारिश की आशंकाविभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा उत्तरी राज्य उत्तराखंड के कुछ इलाकों में रविवार को मूसलाधार बारिश की संभावना जतायी गयी है। इसके अलावा असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उप हिमालयी क्षेत्रों, उड़ीसा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी की गयी है।इन राज्यों में कल हो सकती हैं भारी बारिशविभाग ने उत्तराखंड के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में सोमवार को भी भारी बारिश की आशंका जतायी है। दिल्ली और मैदानी राज्यों के तमाम इलाकों में शनिवार को सुबह भारी बारिश हुयी। इनमें सर्वाधिक 22 सेमी बारिश जयपुर में, झांसी में 14 सेंमी, सिलचर और पारादीप में नौ सेंमी, दतिया में आठ सेंमी तथा दिल्ली और ग्वालियर में छह सेमी बारिश दर्ज की गयी।देश के अन्ल्य हिस्सों के मौसम का हाल2 सितंबर का मौसमअरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, बिहार, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभवाना।3 सितंबर का मौसमअरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, बिहार, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PZMhZs

कोई टिप्पणी नहीं