गर्मियों में राजस्थान को न करें Ignore, एक बार जरूर आएं हिल स्टेशन माउंट आबू

गर्मियों में रेगिस्तान में कौन जाना चाहता है? लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि रेगिस्तान में भी एक ऐसा खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो किसी शिमला आैर मसूरी से कम नहीं है। जी हां हम बात कर रहे है माउंट आबू की, जो रेगिस्तान में अकेला हिल स्टेशन है। जो भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी मशहूर है। यहां कई ऐसी प्राकृतिक और ऐतिहासिक घूमने लायक जगहें हैं जो पर्यटकों को आर्कषित करती हैं। आइए जानते हैं माउंट आबू के प्रमुख स्थलों के बारे में...नक्की झीलराजस्थान के माउंट आबू में 3937 फुट की ऊंचाई पर स्थित नक्की झील लगभग ढाई किलोमीटर के दायरे में है, जहां बोटिंग करने का लुत्फ अलग ही है. हरीभरी वादियां, खजूर के वृक्षों की कतारें, पहाडि़यों से घिरी झील और झील के बीच आईलैंड, कुल मिलाकर देखें तो सारा दृश्य बहुत ही मनमोहक है।सनसेट प्वाइंटयहां से देखिए, सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा, ढलते सूर्य की सुनहरी रंगत कुछ पलों के लिए पर्वत श्रृंखलाओं को कैसे स्वर्ण मुकुट पहना देती है. यहां डूबता सूरज ‘बॉल’ की तरह लटकते हुए दिखता है।हनीमून प्वाइंटसनसेट प्वाइंट से दो किलोमीटर दूर कपल के यहां हनीमून प्वाइंट बना हुआ है. शाम के वक्त यहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है, यह ‘आंद्रा प्वाइंट’ के नाम से भी जाना जाता है।टॉड रॉकनक्की झील से कुछ दूरी पर ही स्थित टॉड रॉक चट्टान है, जिसकी आकृति मेंढक की तरह है, जो सैलानियों का ध्यान बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करती है।ऐसे जाएं माउंट आबू के पास उदयपुर एयरपोर्ट है, जो 185 कि.मी. दूर है. इसी प्रकार अहमदाबाद एयरपोर्ट 235 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जबकि जोधपुर हवाई अड्डा 267 किलोमीटर दूर है। माउंट आबू का निकटतम रेलवे स्टेशन आबू रोड है जो कि मात्र 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह रेलवे स्टेशन दिल्ली-अहमदाबाद बड़ी लाईन (ब्रॉडगेज) पर है जहां सभी ट्रेन रुकती है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QBvLim
कोई टिप्पणी नहीं