Breaking News

वशिष्ठ : Honeymoon couples की पहली पसंद है ये गांव


हिमाचल प्रदेश में कुल्लू घाटी के उत्तरी छोर पर स्थित मनाली भारत के चुनिंदा सबसे खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां न सिर्फ देश बल्कि विश्व के अलग-अलग कोनों से सैलानियों का आवागमन लगा रहता है। साल के दौरान यहां लाखों की तादाद में पर्यटक पहुंचते हैं। आपको बता दें कि मनाली के आसपास बहुत से ऐसे स्थल मौजूद हैं जहां आप अपने आनंद और रोमांच को दुगना कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही स्थल के बारे में बताने जा रहे हैं जो मलानी के सबसे खूबसूरत स्थानों में शामिल है।मुख्य शहर मनाली से लगभग 18.4 किमी की दूरी पर स्थित वशिष्ठ नाम का गांव है जो पर्यटन के लिहाज से बहुत ही खास माना जाता है। यह गांव सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से काफी ज्यादा मायने रखता है। वशिष्ठ गांव दिखने में एक सामान्य का पहाड़ी गांव है, लेकिन अपनी पर्यटन विशेषताओं के कारण यहां सैलानी ज्यादा आना पसंद करते हैं। किसी भी खूबसूरत स्थल का मजा तब ज्यादा दुगना हो जाता है, जब वहां आपको ठहरने के लिए आरामदायक स्थल मिल जाएं। वशिष्ठ गांव में आपको आलिशान पांच सितारा होटल्स तो नहीं मिलेंगे लेकिन यहां के होमस्टेज़ किसी आधुनिक होटल से कम नहीं। पर्यटको के लिए बनाए गए यहां के होमस्टेज़ हर तरह की आधुनिक सुख-सुविधा से लेस हैं। इन होमस्टेज़ों में बालकॉनी बनी हुई हैं जहां आप सुबह की चाय का मजा शानदार प्राकृतिक दृश्यों के साथ ले सकते हैं। यह होमस्टेज़ पूरे घर जैसा अनुभव देते हैं। खासकर नवविवाहितों के लिए यह स्थल एक आदर्श विकल्प है।मनाली, हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत स्थल हिल स्टेशन है, जहां आप तीनों मार्गों से आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां का नजदीकी हवाईअड्डा भुंतर एयरपोर्ट है। रेल मार्ग के लिए आप जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से मनाली राज्य के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xH9kjT

कोई टिप्पणी नहीं