Breaking News

Flipkart और Amazon पर इस दिन से शुरू हो रहा महासेल, डेबिट कार्ड EMI समेत मिल रहे हैं कई ऑफर

नई दिल्ली: अगर कुछ भी खरीदने का मन बना रहे हैं तो थोड़ा ठहर जाइए, क्योंकि Flipkart पर The Big Billion Days और Amazon पर Great Indian Festival महासेल का आयोजन किया गया है। इस सेल के लिए Flipkart ने HDFC बैंंक से और Amazon ने SBI बैंक के साथ साझेदारी की है।

यह भी पढ़ें- मुकेश अंबानी इस दिन लॉन्च करने जा रहे 5G Jio सिम, 3 महीने के लिए मिलेगा सब कुछ फ्री

Flipkart Sale

फ्लिपकार्ट की यह सेल जल्द ही शुरू होने वाला है। इस दौरान कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है। वहीं HDFC कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स कई ऑफर भी मिल रहा है। वहीं इस बार का सेल बहुत ही खास होने वाला है, क्योंकि इसमें ग्राहकों को नो कॉस्ट EMI और डेबिट कार्ड EMI जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं।

Amazon Sale

अमेजन महासेल में ग्राहकों को नो कॉस्ट ईएमआई, डेबिट कार्ड ईएमआई और ऐमजॉन पे से पेमेंट करने पर भी डिस्काउंट जैसे कई बेहतरीन ऑफर्स दिए गए हैं। इस दौरान स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, किचन के सामान, फैशन, टीवी समेंत होम अप्लायंसेज पर खास डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि किस प्रोडक्ट पर कितना डिस्काउंट में मिल रहा है इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें- 810 रुपये की कीमत में लॉन्च हुए तीन फोन, आज से बिक्री शुरू

गौरतलब है कि इन दिनों पेटीएम मॉल सेल चल रहा है, जहां iPhone पर 10,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। ओप्पो और मोटोरोला के स्मार्टफोन पर 10 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है। अगर फैशन की बात करें तो कपड़ों पर 50 से 40 फीसदी का कैशबैक ऑफर है। इसके अलावा मोटर बाइक पर भी 10 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है। इतना ही नहीं इसके अलावा साइट्स पर आप सुजुकी की suzuki gixxer बाइक भी जीत सकते हैं। बता दें कि इस बाइक की नोएडा में एक्स-शोरूम कीमत 88,098 रुपए है। इसमें सपोर्टी लुक दिया गया हैं। इसके अलावा 4 स्ट्रोक 1 सिलंडर एयर स्टॉक इंजन भी दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PQFakQ

कोई टिप्पणी नहीं