Breaking News

Daughters day Spl: आपकी बेटी को दिल के करीब रखेंगे ये गैजेट्स, कर सकते हैं गिफ्ट

नई दिल्ली: जैसे बच्चों को अपने मां-पापा के लिए फादर्स डे और मदर्स डे का इंतजार होता है। ठीक वैसे ही मां-पापा को डॉटर्स डे का भी बेसब्री से इंतजार रहा है और अपने बेटी को इस बार ऐसा क्या गिफ्ट दें ये सोचकर पूरा दिन निकाल देते हैं। तो चलिए आज आपके इस टेंशन को हम दूर कर देते हैं और कुछ ऐसे गैजेट्स का नाम बताते है, जिसे आप अपनी प्यारी सी बेटी को गिफ्ट कर सकते हैं और उसके इस दिन को बेहद खास बना सकते हैं।

ये दे सकते हैं गिफ्ट

यह भी पढ़ें- Paytm पर फेस्टिवल सेल शुरू, Smartphones पर मिल रहा 60% का डिस्काउंट

  1. अगर आपकी बेटिया रानी को पढ़ना पसंद है तो kindle उसे गिफ्ट कर सकते हैं, जिससे की वो पढ़ती रहे और बोर न हो सकें। इन दिनों ये गैजेट काफी ट्रेडिंग में भी है। बता दें कि कई अच्छी किताबें भी इस पर फ्री मौजूद हैं।
  2. Fitness band सबसे बेहतरीन तोहफा होगा, जो आपनी बेटी को गिफ्ट कर सकते है। इसकी खासियत यह कि ये आपकी बेटी के दिल का ख्याल भी रखेगा और उसमें मौजूद जीपीआरएस की मदद से आप अपनी बेटी के साथ हर वक्त जुड़े भी रहेंगे ताकि किसी दिक्कत में होने पर आप उस तक आसानी पहुंच सकें। बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 1000 रुपये हैं।
  3. Smart locket भी एक अच्छा तोहफा है। ये कोई आम लॉकेट नहीं है बल्कि इसके पीछे एक बटन दिया गया है, जिसे क्लिक करके किसी को मैसेज भेज सकते है और लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं। ऐसे में यह गिफ्त काफी शानदार है।
  4. Jio और Airtel या फिर किसी भी कंपनी का Hotspot डिवाइस गिफ्ट कर सकते हैं। इनके जरिए आपकी बेटी हर समय इंटरनेट से जुड़ी रहेगी और अपनी जरूरत की चीजों को आसानी से सर्च करके पढ़ाई कर सके या फिर इंटरनेट के जरिए कमाई कर सकें। इनकी भी शुरूआती कीमत 1 हजार रुपये के करीब है।
  5. अगर बेटी को गाना सुनना पसंद है तो ब्लूटूथ स्पीकर भी एक अच्छा ऑप्शन है, जिसे गिफ्ट कर सकते हैं। इसे आपकी बेटी कही भी आसानी से ले जा सकती है और म्यूजिक सुन सकती हैं।
  6. ईयरफोन भी गिफ्ट में दे सकते हैं। आज कल बाजार में ब्लूटूथ हेडफोन से लेकर एक से बढ़कर एक ईयरफोन मौजूद है, जिसे आप अपनी बेटी को दे सकते है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MP5w4Y

कोई टिप्पणी नहीं